ब्रिटेन की सत्ता बदलने के बाद जनता ने फ्रांस में भी तख्तापलट कर दिया. फ्रांस में रविवार को हुए आम चुनावों में राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की पार्टी हार गई. सोमवार को आए आंकड़ों के मुताबिक, कुल 577 सीटों पर मतदान हुआ. इनमें से वामपंथी न्यू पॉपुलर फ्रंट गठबंधन को 182 सीटें मिलीं. वहीं, दूसरे नंबर पर इमैनुअल मैक्रों की रेनेसां पार्टी रही, रेनेसां केवल 163 सीटें ही जीत पाई. दक्षिणपंथी नेशनल रैली गठबंधन को 143 सीटें मिलीं. तीनों बड़े दलों में से किसी को भी बहुमत हासिल नहीं हुआ. फ्रांस में बहुमत के लिए 289 सीटें जीतना जरूरी है. किसी भी पार्टी के पास बहुमत नहीं है तो ऐसे में फ्रांस में गठबंधन की सरकार बनना तय है. वहीं, वामपंथी गठबंधन को ज्यादा सीटें मिलने की वजह से राजधानी पेरिस समेत पूरे देश में हिंसा भड़क गई. नतीजे आने के बाद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और हिंसा शुरू कर दी. वीडियो में प्रदर्शनकारियों को सड़कों पर आग जलाते और उपद्रव करते हुए देखा गया है. हिंसा को देखते हुए देशभर में पुलिस को तैनात किया गया है. चुनाव परिणाम आने के बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री गैब्रियल अट्टल ने इस्तीफे की पेशकश की है. उन्होंने कहा, जब तक कोई नया प्रधानमंत्री नहीं बन जाता, तब तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे. गैब्रियल अट्टल ने कहा कि हमारे पास बहुमत नहीं है, इसलिए मैं अपना इस्तीफा गणराज्य के राष्ट्रपति को सौंप दूंगा. वहीं, नतीजों के बाद हिंसा भड़क गई. दक्षिणपंथी नेशनल रैली के लोग सड़क पर आ गए और प्रदर्शन करने लगे. पुलिस को पेरिस में आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
YouTube करने जा रहा कर्मचारियों की छंटनी, करीब 100 लोग हो सकते हैं कंपनी से बाहर
गूगल का पॉपलुर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है।...
31 August 2022 | latest news, headline in hindi, Top10 News| india news | bihar Politics | #DBLIVE
31 August 2022 | latest news, headline in hindi, Top10 News| india news | bihar Politics | #DBLIVE
Women in Police : पिता के बाद बेटी भी Punjab Police में भर्ती, एक-दूसरे को सैल्यूट किया (BBC Hindi)
Women in Police : पिता के बाद बेटी भी Punjab Police में भर्ती, एक-दूसरे को सैल्यूट किया (BBC Hindi)
कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम बोर्ड की बैठक को बताया अवैध, उपमहापौर पवन मीना ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
नगर निगम कोटा दक्षिण में आज आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने गंभीर आपत्ति जताई है।...