राजस्थान की सियासत में वसुंधरा राजे की अहमियत काफी रही है. हाल ही में लोकसभा चुनाव में वसुंधरा राजे खुद को अपने बेटे की सीट झालावाड़ तक सीमित रखा. इसके बाद काफी सवाल खड़े हुए. रविवार (7 जुलाई) को ही सतिश पूनिया ने वसुंधरा राजे की अनदेखी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं देखी और अनदेखी की परिभाषा क्या है वो मुझे नहीं पता लेकिन उनको लेकर यह जरूर कहना चाहूंगा कि पार्टी ने उन्हें अटल बिहारी वाजपेई सरकार में केंद्र में मंत्री पद की जिम्मेदारी और दो बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया वो कई बार संसद और विधानसभा की कई बार सदस्य रही हैं. वह पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है और इतने लाखों करोड़ों लोगों में उनका चंद लोगों में शुमार होना यह कोई कम सम्मान नहीं है. वहीं अब वसुंधरा राजे से मुलाकात करने उनके आवास 13, सिविल लाइन पर सीएम भजनलाल शर्मा खुद पहुंचे हैं. इसके बाद प्रदेश की सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. 10 जुलाई को राजस्थान विधानसभा में भजनलाल सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने वाली है. ऐसे में माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे से मुलाकात कर बजट को लेकर भजनलाल शर्मा चर्चा किया है. वसुंधरा राजे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री रही हैं. इस वजह से भजनलाल शर्मा खुद उनसे शायद बजट पर सलाह लेने पहुंचे हैं. लोकसभा चुनाव में वसुंधरा राजे का अकेले और अलग चलना बीजेपी को राजस्थान में काफी नुकसान पहुंचाया है. अब राजस्थान में 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. ऐसे में भजनलाल शर्मा इस बार सबको साथ लेने की कवायद में जुटे हैं. उपचुनाव में जीत हासिल करना भजनलाल शर्मा के लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं है. इस वजह से शायद भजनलाल शर्मा को भी वसुंधरा राजे की अहमियत का पता चल चुका है. सीएम भजनलाल शर्मा उपचुनाव में किसी तरह की चूक नहीं चाहते हैं. वसुंधरा राजे अगर उपचुनाव में मदद करती हैं तो बीजेपी को निश्चित तौर पर इसका लाभ मिल सकता है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन बिक्री में एंड्राइड का रहा बोलबाला, Xiaomi और OnePlus के साथ Samsung रहा सबसे आगे
इस साल की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन मार्केट में एंड्रॉइड आगे रहा। जहां सैमसंग 17.2 प्रतिशत...
ડીસાના વડાવળ પ્રાથમિક શાળામાં વિદ્યાર્થીઓનો વિદાય સમારોહ યોજાયો
ડીસા તાલુકાના વડાવળ પ્રાથમિક શાળામાં ધો. ૮ ના વિદ્યાર્થીઓનો વિદાય સમારોહ યોજાયો હતો. જેમાં શાળાના...
TMCs Dikkanchi Shira questions MDA Government over illegal coal mining in Meghalaya
Dikkanchi Shira questions MDA over illegal coal mining
নলবাৰী ৰাস মহোৎসৱত স্থানীয় পিঠাপনাৰ বিপনীত গ্ৰাহকৰ ভীৰ
যোৱা সাতৰ পৰা ওঠৰ নবেম্বৰলৈ তেৰদিনীয়াকৈ আৰম্ভ হৈছে ঐতিহ্যমণ্ডিত নলবাৰীৰ ৰাস মহোৎসৱ৷বিগত দুটা বছৰে...
মাজুলীৰ অন্যতম লেখক দুৰ্গেশ্বৰ শইকীয়া ৰ গ্ৰন্থ 'আধ্যাত্মিক পৃষ্ঠা'উন্মোচন ডক্টৰ দেৱজিৎ শইকীয়া ৰ
দুৰ্গেশ্বৰ শইকীয়া ৰ গ্ৰন্থ 'আধ্যাত্মিক পৃষ্ঠা'উন্মোচন কৰে ডক্টৰ দেৱজিৎ শইকীয়াই
শ্ৰীৰাম...