कोटा. शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन व प्रतिभावान विद्यार्थियों के सपने पूरे करने के लिए गठित एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से प्रारंभ शिक्षा संबल योजना में विद्यार्थियों के चयन के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। उत्तर भारत के सरकारी विद्यालयों व विद्या भारती संस्थान के हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए देश के उत्तर भारत के 7 राज्यों 65 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह नजर आया। प्रश्नपत्र का प्रारूप बहुविकल्पी प्रश्न का था। दोपहर 1 से 3 बजे तक हुई परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एलन कोटा कैम्पस में निशुल्क कोचिंग, आवास एवं भोजन की व्यवस्था दी जाएगी। इस संबंध में न्यास के ट्रस्टी डॉ.नवीन माहेश्वरी ने बताया कि कई छोटे गांव कस्बों के विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में आगे नहीं आ पाते हैं। ऐसे सरकारी विद्यालयों के हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों को आगे लाने के उद्देश्य से ही शिक्षा संबल योजना शुरू की गई है, पहले वर्ष में 12वीं पास 126 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। 81 छात्राएं एवं 45 छात्रों का चयन किया जाएगा। चयन के लिए उन्हीं परिवारों के विद्यार्थी पात्र होंगे जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है। इसके लिए न्यास ने एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के साथ एमओयू किया गया है, जिसके तहत इन्हें एलन कोटा कैम्पस में निशुल्क नीट-2025 की तैयारी के लिए कोचिंग करवाई जाएगी। यह चयन एक वर्ष के लिए होगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अशोक स्तंभ मे बने उग्र शेरो को लेकर NCP दिल्ली अध्यक्ष योगानंद शास्त्री ने मीडिया से की सबसे बड़ी बात
अशोक स्तंभ में बने उग्र शेरों से NCP पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष योगानंद शास्त्री हुए केंद्र सरकार...
ડીસામાં 2 અજાણ્યા શખ્સોએ જમીન દલાલ પર જીવલેણ હુમલો કરતાં ચકચાર
ચોરીની વારદાતોમાં ઉછાળો આવ્યો હોય અને જાણે ચોરોમાં પોલીસનો ડર જ ન રહ્યો હોય તેમ તસ્કરો ચોરીને...
ક્લાસમાં ચારેતરફ છોકરીઓ જોઈને પરીક્ષા આપવા આવેલો છોકરો થયો બેભાન
બિહારના નાલંદા જિલ્લામાંથી એક અજીબોગરીબ ખબર આવી રહી છે. જ્યાં એક પરીક્ષા સેન્ટરમાંથી વિચિત્ર...
Elon Musk बोले- मुनाफा कमाने के लिए नहीं होगा हमारा xAI Grok, OpenAI को बताया झूठा
Elon Musk ने कहा कि इस सप्ताह से xAI पूरी तरह से ओपन सोर्स यानी नॉन प्रॉफिटेबल होगा। इसके कुछ समय...
ANAND NAGARPALIKA ના વોર્ડ નં ૫ ના રહિશો દ્રારા ચુટંણી બહિષ્કારના બોર્ડ લગાવી વિરોધ કર્યો જુઓ લાઈવ
ANAND NAGARPALIKA ના વોર્ડ નં ૫ ના રહિશો દ્રારા ચુટંણી બહિષ્કારના બોર્ડ લગાવી વિરોધ કર્યો જુઓ લાઈવ