कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाथरस हादसे को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है. राहुल गांधी ने लेटर के जरिये सीएम को पीड़ित परिवार की समस्याएं बताईं हैं. इसके अलावा राहुल गांधी ने सीएम से मांग की है कि मुआवजे की राशि बढ़ाकर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द प्रदान किया जाए.राहुल गांधी ने सीएम योगी से लिखा है कि इस दुख की घड़ी में उन्हें हमारी सामूहिक संवेदना और सहायता की आवश्यकता है. राहुल गांधी ने अपने इस लेटर की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर भी पोस्ट की है. राहुल गांधी ने हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों को राज्य सरकार की तरफ से मिले मुआवजे पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने लेटर में सीएम से कहा है कि सरकार की तरफ से घोषित मुआवजा काफी कम है. ऐसे में इसे तत्काल बढ़ाया जाए. साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए.हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया।राहुल गांधी ने लेटर में कहा है कि जब मैं हाथरस और अलीगढ़ में पीड़ित परिवार से मिला तो उन्होंने बताया कि इस घटना में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता है. ऐसे में इस मामले में उचित और पारदर्शी जांच हो. न्याय की दृष्टि से यह भी जरूरी है कि दोषी व्यक्तियों को कड़ी सजा मिले.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अफसर खान ने इम्तियाज जलील पर लगाए कई आरोप.
अफसर खान ने इम्तियाज जलील पर लगाए कई आरोप.
নুমলীগড় আৰক্ষীৰ অতপালিত হতভম্ব ক্ষুদ্ৰ ব্যবসায়ী ৷ ভয় ভাবুকি প্ৰয়োগেৰে ফুট গধুলীতে বন্ধ কৰিলে দোকান ৷
নুমলীগড় আৰক্ষীৰ অতপালিত হতভম্ব ক্ষুদ্ৰ ব্যবসায়ী ৷ ভয় ভাবুকি প্ৰয়োগেৰে ফুট গধুলীতে বন্ধ কৰিলে...
Coronavirus Updates: देश में मिले कोरोना वायरस के 552 नए मामले, एक्टिव केसों में लगातार आ रही कमी
देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 600...
लबान के पास युवक का रेल्वे पटरी के पास मिला शव,देईखेड़ा पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी
लबान के पास युवक का रेल्वे पटरी के पास मिला शव,देईखेड़ा पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी