अपनी मांगों का समाधान नहीं होने से नाराज सरपंचों के 18 जुलाई को विधानसभा कूच की चेतावनी के बाद अब सरकार भी एक्टिव मोड में आ गई है। राज्य सरकार ने सरपंचों से वार्ता करने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार या मंगलवार को सरपंच संघ के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया जा सकता है। इधर सरपंच पूरे प्रदेश में 8 जुलाई को सभी ग्राम पंचायतों में एक दिन की सांकेतिक तालाबंदी करेंगे। उसके पश्चात 10 जुलाई को पंचायत समिति स्तर पर धरना और ज्ञापन दिया जाएगा। 12 जुलाई को सभी जिलों में कलक्टर को ज्ञापन दिए जाएंगे और उसके बाद 18 जुलाई को जयपुर में एकत्रित होकर विधानसभा का घेराव करेंगे। सेंट्रल पार्क बिडला ऑडिटोरियम जयपुर में राजस्थान सरपंच संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गंगापुर सिटी जिले की बामनवास और गंगापुर सिटी पंचायत समिति से जुड़े ग्राम पंचायत के सरपंच हिस्सा लेने के लिए जयपुर पहुंचे। बैठक में प्रदेश के जिलों के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और सरपंचों ने हिस्सा लिया। बैठक में सरपंचों की कई बड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में राज्य सरकार से 2 वर्ष का बकाया रुपए को शीघ्र जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास की नवीन स्वीकृति निकालना, खाद्य सुरक्षा पोर्टल को खोलने की मांग रखी गई। बैठक में एकजुट होकर यह फैसला किया कि अगर सरकार सरपंच संघ की मांग नहीं मानती है तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
खोक्याच्या व्यवहाराबाबतच सत्य काय आहे हे एक ना एक जनतेसमोर नक्कीच येईल...
खोक्याच व्यवहाराबाबतच सत्य काय आहे हे एक ना एक जनतेसमोर नक्कीच येईल...
Hathras accident: हाथरस में जहां भगदड़ मची और लोगों की मौत हुई, वहां रातभर कैसा था माहौल(BBC Hindi)
Hathras accident: हाथरस में जहां भगदड़ मची और लोगों की मौत हुई, वहां रातभर कैसा था माहौल(BBC Hindi)
Israel Hamas War: Gaza को लेकर अमेरिका की सलाह मानेंगे बिन्यामिन नेतन्याहू? (BBC Hindi)
Israel Hamas War: Gaza को लेकर अमेरिका की सलाह मानेंगे बिन्यामिन नेतन्याहू? (BBC Hindi)
कांग्रेस विधायक को मारपीट मामले में मिली राहत, आरोप साबित नहीं होने पर कोर्ट से बरी
छात्र आंदोलन के समय मारपीट करने के मामले में लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को शहर की अधीनस्थ अदालत ने...
સાતમ-આઠમના તહેવારને લઈને ભાવનગરની કેટલીક ટ્રેનોમાં વધારના કોચ લગાવવામાં આવશે.
સાતમ-આઠમના તહેવારને લઈને ભાવનગરની કેટલીક ટ્રેનોમાં વધારના કોચ લગાવવામાં આવશે.