राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार सुबह 11:30 बजे अनुशासन समिति की बैठक शुरू हुई, जो देर शाम तक चल सकती है. इस बैठक की अध्यक्षता उदयलाल आंजना कर रहे हैं. इस बैठक का मकसद हाल ही में हुए विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भीतरघात करने वाले नेताओं पर कार्रवाई करना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में करीब 1 दर्जन प्रकरण रखे गए हैं, जिन पर आज गहनता से चर्चा की जाएगी, और बैठक के आखिर में उन पर आखिरी फैसला सुनाया जाएगा. इस बैठक में सदस्य हाकम अली विनोद गोठवाल और शकुंतला रावत मौजूद हैं. इस सब का मतलब है कि आज शाम तक इन प्रकरणों पर सुनवाई के बाद पीसीसी पदाधिकारी व पीसीसी सदस्य जैसे नेताओं पर गाज गिर सकती है. क्योंकि दोनों की चुनावों में कांग्रेस को इन नेताओं के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है. लोकसभा चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद कांग्रेस ने ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर का फीडबैक लिया था. इसमें यह जानकारी जुटाई गई थी जिन नेताओं को चुनाव के वक्त काम सौंपा गया था, वह जिम्मेदारी के साथ पूरा हुआ या नहीं? किसने लापरवाही बरती या फिर कोई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा? इस फीडबैक के बाद सबसे ज्यादा ब्लॉक स्तर से भीतरघात की शिकायतें आई थीं. इन पर संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था. साथ ही कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Biparjoy Cyclone Updates: Juhu Beach पर चक्रवात तूफान पर अलर्ट जारी, समुद्र में बहे 5 बच्चे
Biparjoy Cyclone Updates: Juhu Beach पर चक्रवात तूफान पर अलर्ट जारी, समुद्र में बहे 5 बच्चे
Israel Hamas War : Gaza में इतना दुख-दर्द है कि शांति की बातें अफ़वाह जैसी लगती हैं... (BBC Hindi)
Israel Hamas War : Gaza में इतना दुख-दर्द है कि शांति की बातें अफ़वाह जैसी लगती हैं... (BBC Hindi)
ছিপাঝাৰৰ চৰাঞ্চলৰ কিৰাকাৰাত চলিব নেকি উচ্ছেদ --বিধায়কৰ মন্তব্য
গৰুখুটি-ধলপুৰৰ ওচৰতে থকা কিৰাকাৰা চাপৰি পৰিদৰ্শন স্থানীয় প্ৰশাসনৰ।
শনিবাৰে ছিপাঝাৰৰ বিধায়ক...
Charge+Zone ने लॉन्च किया 360kW का सुपर चार्जिंग स्टेशन, अब केवल 20 मिनट में चार्ज होगी आपकी Electric Car!
गुजरात स्थित ईवी चार्जिंग कंपनी Charge + Zone ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 360 किलोवाट सुपर...