हाथरस भगदड़ पर बाबा सूरजपाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद से दु:खी हूं. उपद्रवी छोड़े नहीं जाएंगे. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. सूरजपाल ने भगदड़ को साजिश बताया है. वहीं हादसे का मुख्य आरोपी मधुकर गिरफ्तार हो गया है. यूपी पुलिस ने देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. हाथरस भगदड़ मामले के बाद पुहंच से बाहर चल रहे मधुकर पर यूपी पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था. वकील एपी सिंह ने कहा कि मधुकर को यूपी पुलिस को सौंप दिया है. मधुकर दिल्ली में इलाज करा रहा था,हम जांच में मदद करना चाहते है. सत्संग के लिए मधुकर ने ही प्रशासन से मंजूरी ली थी. जबकि हाथरस पुलिस का कहना है कि मधुकर को राह चलते गिरफ्तार किया गया है. अस्पताल से कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है. गौरतलब है कि यूपी के हाथरस में सत्संग समापन के दौरान अचानक से भगदड़ मच गई थी. बाबा के चरण स्पर्श को लेकर लोगों में भगदड़ मच गई. और देखते ही देखते चारों ओर लाशे छा गई. मामले के बाद से ही मुख्य आरोपी मधुकर फरार चल रहा था. ऐसे में यूपी पुलिस ने उसपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पुलवामा मे शहीद हुए जवानों को समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि. गोरखपुर
पुलवामा मे शहीद हुए जवानों को समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि. गोरखपुर
50MP कैमरा, 10000mAh बैटरी और 16GB तक रैम के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया दमदार टैबलेट, जानें कीमत और खूबियां
Xiaomi Pad 6 Max टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो गया है। शाओमी के इस...
PORBANDAR પોરબંદરમાં પ્રાન્ત કક્ષાનો વિશ્વાસ થી વિકાસ કાર્યક્રમ યોજાયો 14-09-2022
PORBANDAR પોરબંદરમાં પ્રાન્ત કક્ષાનો વિશ્વાસ થી વિકાસ કાર્યક્રમ યોજાયો 14-09-2022
રાજપીપલા ખાતેનર્મદા જિલ્લા કક્ષાનો શ્રેષ્ઠ શિક્ષક પારિતોષિક વિતરણ અને સન્માન સમારોહ યોજાયો
રાજપીપલા ખાતેનર્મદા જિલ્લા કક્ષાનો શ્રેષ્ઠ શિક્ષક પારિતોષિક વિતરણ અને સન્માન સમારોહ યોજાયો
ओम बिरला चुने गए स्पीकर तो लोकसभा में दिखी बेहद खास तस्वीर
ओम बिरला एक बार फिर लोकसभा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वोटिंग की नौबत नहीं आई। पीएम मोदी ने उनके नाम...