डिस्टिक असेंबली मंथन में बूंदी इनरव्हील को मिले 9 अवार्ड

बून्दी। कोटा में आयोजित हुए इनर व्हील क्लब के डिस्टिक असेंबली मंथन 2024 कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब बून्दी को एक्सीलेंट वर्क अवार्ड सहित 9 अवार्डों से सम्मानित किया गया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष पूर्णिमा दीक्षित ने बताया कि वर्ष 2023-24 में बूंदी क्लब को 9 अवार्ड प्रदान किए गए, जिसमें एक्सीलेंट वर्क अवार्ड भी सम्मिलित हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष सुनीता सोमानी, रेखा शर्मा, विमलेश सोनी ,पवित्र शर्मा, पुष्पा चौधरी, आशा अग्रवाल ,किरण शर्मा ,गायत्री गुप्ता ,मंजू जिंदल ,साधना न्याति, सुलोचना शर्मा भी मौजूद रही।