आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के तत्वावधान में आर्य समाज द्वारा स्व. अर्जुनदेव चड्ढा की याद में पौधारोपण किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए सभा के प्रचार प्रभारी अग्निमित्र शास्त्री ने बताया कि मानसून में पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत स्मृति शेष. अर्जुन देव चड्ढा श्रद्धांजलि स्वरूप आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के प्रधान अरविंद पांडेय के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारी व आर्यजनों द्वारा सुभाष नगर कोटा स्थित बेटी गौरव पार्क में पौधारोपण किया गया। शास्त्री ने बताया कि आर्य उप प्रतिनिधि सभा के सदस्य प्रात: काल सुभाष नगर स्थित बेटी गौरव पार्क पहुंचे एवं विश्व कल्याण की मंगल साथ भावना से वेदमंत्रोच्चार पूर्वक औषधीय व वातावरण को शुद्ध करने वाले बेल, पीपल, हरसिंगार, नीम आदि पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर अपने संदेश में सभा के संभागीय प्रधान अरविंद पाण्डेय ने कहा कि आर्य उप प्रतिनिधि सभा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अभियान के अंतर्गत कोटा में विभिन्न स्थानों पर औषधीय एवं पर्यावरण को शुद्ध करने वाले विशेष पोधों का रोपण किया जाएगा। पौधारोपण के इस अवसर पर आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान अरविंद पांडेय, महामंत्री चंद्र मोहन कुशवाहा, वरिष्ठ उपप्रधान लालचंद आर्य, आॅडिटर जे.के जैन,आर्य पुरोहित श्योराज वशिष्ठ ,भेरोलाल शर्मा, युवा मंत्री किशन आर्य हरियाणा, नरेंद्र शर्मा, लीना योगी, महेश यादव, अलका गुप्ता, संगीता आर्य, मुरली पांचाल, फूलन देवी तथा प्रमिला गुप्ता उपस्थित रहे। पौधा रोपण के इस अवसर पर आर्यजनों को नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Lakhimpur Kheri: दलित बहनों की डेथ मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, विपक्ष ने साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के...
Pravat ferry at Borhat B.P.B.M Memorial Senior Secondary School
Pravat ferry has organized at Borhat B.P.B.M Memorial senior secondary school under the theme...
Upcoming south movie in 2024
Here are some of the upcoming South Indian movies releasing in 2024 that have generated a lot of...
AAP નો ભાજપ પર મોટો આરોપઃ કહ્યું અમારા ઉમેદવારનું આ લોકોએ અપહરણ કરી લીધું!
ગુજરાતમાં વિધાનસભાચૂંટણી ટાણે આમ આદમી પાર્ટીએ ભાજપ પર મોટો આરોપ લગાવ્યો છે. ઈસુદાન ગઢવીએ આરોપ...