भारत राष्ट्र समिति पार्टी को एक बड़ा झटका देते हुए गुरुवार आधी रात उसके छह विधान परिषद सदस्य कांग्रेस में शामिल हो गए। जुबली हिल्स पर हुये इस घटनाक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और एआईसीसी प्रभारी दीपा दास मुंशी की उपस्थित थे। इन एमएलसी में दांडे विट्ठल, भानु प्रसाद, बुग्गरापु दयानंद, एम एस प्रभाकर राव, एग्गे मल्लेशम और बसवाराजू सरैया शामिल है। रेवंत रेड्डी ने पार्टी का स्कार्फ भेंट कर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, पूर्व मंत्री सुदर्शन रेड्डी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र रेड्डी और अन्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नई दिल्ली से हैदराबाद पहुंचने के तुरंत बाद यह कार्यक्रम हुआ। छह बीआरएस एमएलसी के शामिल होने से विधान परिषद में कांग्रेस की ताकत 14 हो गई है।विधान परिषद में सदस्यों की कुल संख्या 40 है, जिसमें दो सीटें खाली हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिसमें पहले छह सदस्य थे, को राज्यपाल के कोटे से दो खाली सीटें भरने की उम्मीद है, जिससे उनके कुल आठ सदस्य हो जाएंगे। नए सदस्यों के साथ, कांग्रेस की ताकत अब 14 हो गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઇતિહાસમાં પહેલીવાર ધારાસભ્યોએ કરી હોળી ધુળેટીની ઉજવણી | SatyaNirbhay News Channel
ઇતિહાસમાં પહેલીવાર ધારાસભ્યોએ કરી હોળી ધુળેટીની ઉજવણી | SatyaNirbhay News Channel
দৰং আৰক্ষীৰ বিশেষ সফলতা।গোপন সূত্ৰৰ আধাৰত গ্ৰেপ্তাৰ 5 জন ডকাইত।
দৰং আৰক্ষীৰ বিশেষ সফলতা।গোপন সূত্ৰৰ আধাৰত গ্ৰেপ্তাৰ 5 জন ডকাইত।
দৰং আৰক্ষীৰ বিশেষ সফলতা।
গোপন...
Election 2024: PM मोदी के 'टुकड़े टुकड़े गिरोह के सुल्तान' तंज पर कांग्रेस ने की चुनाव आयोग शिकायत, कार्रवाई की मांग
बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को शिकायत सौंपकर प्रधानमंत्री...
ઘરફોડ ચોરી કરનાર ઈસમ ને ગણતરી ના કલાકો માં ઝડપી પાડતી દાહોદ એ ડિવિઝન પોલીસ
મે.નાયબ પોલીસ મહાનિરીક્ષક આર.વી.અસારી સાહેબ પંચમહાલ ગોધરા રેન્જ ગોધરા નાઓની સુચના હેઠળ મે.પોલીસ...