कोटा. सांगोद नगर में बारिश के दौरान आवारा पशुओं ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं कई जगह रोड लाइटें बंद होने से राहगीरों को रात के समय काफी दिक्कत होती है। इसको लेकर तहसील रोड के स्कूल व्यापारियों ने नगर पालिका ईओ रवि दाधीच को ज्ञापन सौंपा है। पूर्व पार्षद प्रदीप सोनी, परमानन्द दूणिया, गोविंद मूंडला सोनी, नरेन्द्र सिंह, चेतन जांगिड़,कालू लबानिया, फिरोज,असगर,मोईन सहित अन्य ने ईओ दाधीच को बताया कि तहसील रोड आवारा मवेशियों का ज्यादा जमावड़ा रहता है। ऐसे में आवारा सांडों की लड़ाई में वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है और अनहोनी होने का हमेशा अंदेशा बना रहता है। वहीं बारिश के मौसम में रात को लाइटें बंद रहने से जहरीले जीव जन्तुओं का डर सा बना रहता है। यहां के जोलपा मार्ग स्थित स्टेडियम में हैलोजन लाइट लगी हुई है, लेकिन वर्तमान में वह शोपीस बनी हुई है। ऐसे में पालिका ने शाम 7:30 बजे स्टेडियम बंद होने की चेतावनी गेट पर लगा रखी है। ऐसे में रात्रि को यहां वॉकिंग करने आने वाले भी नहीं आ रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Hathras Stampede LIVE Updates: सत्संग में भगदड़,100 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, लगा शवों का ढेर
Hathras Stampede LIVE Updates: सत्संग में भगदड़,100 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, लगा शवों का ढेर
Lok Sabha Election 2024: PM Modi के बयान पर विवाद, Election Commission पहुंची Congress
Lok Sabha Election 2024: PM Modi के बयान पर विवाद, Election Commission पहुंची Congress
7 सीटों पर उपचुनाव, कौन कहां से टिकट के दावेदार:परिवारवाद और जाति अहम फैक्टर
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के बाद इलेक्शन कमीशन इस सप्ताह महाराष्ट्र और झारखंड के साथ देशभर...
ICICI Pru Multi Asset Fund | घटेगा Risk और बढ़ेगा Return? | Mutual Funds | Faydemand Funds
ICICI Pru Multi Asset Fund | घटेगा Risk और बढ़ेगा Return? | Mutual Funds | Faydemand Funds
મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલ કચ્છની મુલાકાતે
#buletinindia #gujarat #kutch