बीजेपी नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे के बाद अटकलों का बाजार गर्म है. इस्तीफे के पीछे एक वजह तो यही बताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सीट नहीं जीत पाने को लेकर उन्होंने इस्तीफे का संकल्प लिया था और जिसे पूरा भी कर दिया है. वहीं, उनके इस्तीफे के बाद राजस्थान की सियासत में हलचल तेज हो गई है. कयास यह भी है कि सरकार बनने के बाद बीजेपी के इस वरिष्ठ नेता को लेकर जिस तरह कहा जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री या किसी बड़े विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.वहीं, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और किरोड़ीलाल मीणा के बीच की खींचतान को भी उनके इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है. इन्हीं सब के चलते डॉ. मीणा ने इस्तीफा दे दिया है. लेकिन उपचुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही उनके इस्तीफे को जोड़कर देखा जा रहा है. वजह चाहे जो हो, लेकिन पूर्व कैबिनेट मंत्री के इस्तीफे के बाद पूर्वी राजस्थान में सहानुभूति मिलने की संभावना भी है. जिसका असर दौसा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान देखने को मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो मीणा समाज का वोट बीजेपी के पक्ष में जा सकता है. जिसके चलते यह सीट बीजेपी के खाते में आ सकती है. बता दें कि दौसा, झुंझुनू, देवली-उनियारा, चौरासी व खींवसर के विधायकों ने लोकसभा चुनाव जीत लिया. अब उनके सांसद चुने जाने के बाद ये सीट खाली हो चुकी हैं. इन सीटों पर अब उपचुनाव की तैयारी है. पिछले साल दिसंबर-2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान इन 5 सीटों पर बीजेपी को हार मिली थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MADIWALA WELFARE ASSOCIATION MACHIDEVA AND ACADEMIC TALAENT AWARDS CEREMONY
MADIWALA WELFARE ASSOCIATION MACHIDEVA AND ACADEMIC TALAENT AWARDS CEREMONY
કામઈ માતાજી મંદિર - માધુપુર ખાતે જિલ્લા કક્ષાના વન મહોત્સવની ઉજવણી
કામઈ માતાજી મંદિર - માધુપુર ખાતે જિલ્લા કક્ષાના વન મહોત્સવની ઉજવણી
खासदार प्रीतम यांच्या रॅलीला उत्स्फूर्त प्रतिसाद
बीड - बीड जिल्ह्याच्या खासदार डॉ प्रीतम मुंडे यांच्या गोपीनाथ गड ते भगवान भक्ती गड अर्थात...
Dr.Aman War public rally in North Shillong
The mood is setting up for Elections in Meghalaya and keeping to the mood, a public rally was...
इंदिरानगर शाळेतील पांडुरंगाने घेतली थेट पालकांची भेट
दि.28 कन्नड - आज इंदिरानगर जिल्हा परिषद प्राथमिक शाळा केंद्र चापानेर येथे आषाढी...