झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक बार फिर सीएम पद की शपथ ले ली है. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं. बुधवार को चंपई सोरेने ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि हाल ही में जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें हाई कोर्ट ने जमानत दे थी. उसके बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी.इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. वहीं राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. हेमंत सोरेन की अगुवाई में गए शिष्टमंडल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता सत्यानंद भोक्ता तथा विधायक विनोद सिंह शामिल रहे. इससे पहले, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने यहां चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल का नेता चुना. वहीं चंपई सोरेन ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह अपनी स्वेच्छा से मुख्यमंत्री पद से रिजाइन कर रहे हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
દિયોદરના યુવકની હત્યા કરનાર શખ્સને પોલીસે ઝડપ્યો
થરાદના સણાવીયામાં રહેતા દિયોદર તાલુકાના યુવકનો શુક્રવારે રાત્રે તેના ઘરમાંથી તિક્ષ્ણ હથિયાર મારી...
WhatsApp के इस फीचर के साथ भेज रहे हैं प्राइवेट डेटा तो ध्यान दें, सेकेंडों में लीक हो सकती है आपकी जानकारी
WhatsApp View Once Setting अगर आप भी वॉट्सऐप पर प्राइवेट डेटा शेयर करते हैं तो ये जानकारी आपके...
दसरा मेळावा आणि शिवसेना हे समीकरण असून शिवाजी पार्क उद्धव ठाकरेंनाचं मिळालं पाहिजे- छगन भुजबळ
दसरा मेळावा आणि शिवसेना हे समीकरण असून शिवाजी पार्क उद्धव ठाकरेंनाचं मिळालं पाहिजे- छगन भुजबळ
उज्जैन से मथुरा श्री कृष्ण गमन पथ निर्माण से छोटी काशी के नाम से विख्यात बूंदी का धार्मिक व पर्यटन क्षैत्र मे होगा विकास
बूंदी। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा उज्जैन से मथुरा तक श्रीकृष्ण गमन पथ निर्माण करवाया जाना...
G20 के सफल आयोजन पर Shashi Tharoor: "ऐसे मुद्दों पर बात करना आसान नहीं"
G20 के सफल आयोजन पर Shashi Tharoor: "ऐसे मुद्दों पर बात करना आसान नहीं"