राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजधानी जयपुर में बुधवार शाम बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव व जाम का मुद्दा उठाते हुए गुरुवार को कहा कि बारिश के मौसम को लेकर राज्य सरकार की कोई पूर्व तैयारी नहीं है. गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की है कि वह सरकार की तैयारियों की समीक्षा करें एवं आगे ऐसी स्थिति ना बने इसके लिए दीर्घकालिक योजना बनाएं. उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम राजधानी जयपुर में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. राजधानी के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और यातायात जाम की स्थिति रही तथा सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इस संबंध में ‘एक्स' पर एक खबर साझा करते हुए गहलोत ने लिखा, 'पिछले कुछ महीने में सबसे ज्यादा बुरी स्थिति तो जयपुर में यातायात जाम की हुई है. मानसून से पहले ही जयपुर में यातायात की स्थिति बिगड़ने लगी थी जो अब मानसून में पूरी तरह चरमरा गई है, जबकि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दोनों जयपुर शहर के ही विधायक हैं.' उन्होंने कहा, ‘ऐसी स्थिति है कि जयपुर में एक किलोमीटर की दूरी तय करने में ही घंटों का समय लग रहा है. कल की बारिश ने यह तो स्पष्ट कर दिया कि बारिश के मौसम को लेकर सरकार की कोई पूर्व तैयारी नहीं है.' गहलोत के अनुसार, ‘अब समय आ गया है कि राजधानी जयपुर में स्थायी रूप से इस समस्या के समाधान के लिए सरकार को संकल्प लेना चाहिए. पिछले 25 वर्षों में आधुनिक जयपुर के अधिकांश काम हो चुके हैं और आगे भी होते रहेंगे परन्तु पूर्ववर्ती वर्षों के मुकाबले कल की बारिश ने तो स्थिति को बहुत ही ज्यादा बिगाड़ दिया है.' उन्होंने लिखा, ‘मैं मुख्यमंत्री भजनलाल से कहना चाहूंगा कि सरकारी तैयारियों की समीक्षा करें एवं आगे ऐसी स्थिति ना बने इसके लिए दीर्घकालिक योजना बनाएं.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વાઘોડિયા પીએમના નેતૃત્વઅનેતેની અસર વિશે કેબિનેટ મંત્રીએ વિદ્યાર્થીઓને શાસ્ત્રીજીનું દ્રષ્ટાંત આપ્યું
વાઘોડિયા પીએમના નેતૃત્વઅનેતેની અસર વિશે કેબિનેટ મંત્રીએ વિદ્યાર્થીઓને શાસ્ત્રીજીનું દ્રષ્ટાંત આપ્યું
Sunita Williams की वापसी के लिए Gujarat में हो रही है प्रार्थना, गांव का है ख़ास रिश्ता (BBC Hindi)
Sunita Williams की वापसी के लिए Gujarat में हो रही है प्रार्थना, गांव का है ख़ास रिश्ता (BBC Hindi)
Jolly LLB 3 फिल्म में किया काम, Akshay Kumar की फिल्म में होगा कुछ यह behind the scenes
Jolly LLB 3 फिल्म में किया काम, Akshay Kumar की फिल्म में होगा कुछ यह behind the scenes
સેન્ટ્રલ બેંક ઓફ ઇન્ડિયા ડાકોર શાખા દ્વારા ફાઇનાન્સિયલ ઇન્કલુઝન કેમ્પ નું આયોજન કરવામાં આવ્યું
સેન્ટ્રલ બેંક ઓફ ઈન્ડિયા દ્વારા ગ્રામ્ય વિસ્તારની સામાન્ય જનતાને નાણાકીય સમાવેશની માહિતી આપવા અને...
Manjalpur Vidhansabha ના MLA પદ ના ઉમેદવાર નુ નામ જાહેર કરાયુ
Manjalpur Vidhansabha ના MLA પદ ના ઉમેદવાર નુ નામ જાહેર કરાયુ