विधानसभा में दूसरे दिन भी जमकर हंगामा देखने को मिला। सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के डीएनए वाले बयान पर हंगामा हुआ। वहीं, मंत्री दिलावर द्वारा कांग्रेस को हिंदुओं की दुश्मन बताने पर विपक्ष भड़क गया। जबरदस्त हंगामा करने के बाद कांग्रेस विधायकों ने राजस्थान विधानसभा से वॉक आउट कर दिया है। विपक्ष के हंगामे व नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के डीएनए वाले बयान का मुद्दा उठाना चाहा। लेकिन, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने परमिशन नहीं दी। इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू हुई। जैसे ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सवाल का जवाब देने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी और डीएनए वाले बयान का विरोध करते हुए मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग की। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के हंगामे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं की दुश्मन हैं। ये हिंदुओं को हिंसक मानते हैं, हत्यारा मानते हैं। कांग्रेस के ये लोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होते हैं। ये आदिवासी के दुश्मन हैं और हिंदू को हिंदू नहीं मानते हैं। बता दें कि मंत्री दिलावर दो बार सवालों का जवाब देने के लिए खड़े हुए। लेकिन, विपक्ष ने उनका जवाब सुनने की जगह जमकर नारेबाजी की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Aditya L1 Mission: खुशी के माहौल के बीच ऐसा क्या हो गया कि ISRO में पसरा मातम | ISRO | M Valarmathi
Aditya L1 Mission: खुशी के माहौल के बीच ऐसा क्या हो गया कि ISRO में पसरा मातम | ISRO | M Valarmathi
Skoda India ने की नए समर कैंप की शुरुआत, ग्राहकों को सर्विस पर बेहतरीनर ऑफर्स के साथ मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट
koda Auto India की ओर से समर कैंपेन की शुरू किया जाएगा। स्कोडा ग्राहक कई सेवाओं और...
Rajasthan: 'Vasundhara Raje के बेटे ने विधायकों को रिजॉर्ट में रखा', बीजेपी MLA के पिता का आरोप
Rajasthan: 'Vasundhara Raje के बेटे ने विधायकों को रिजॉर्ट में रखा', बीजेपी MLA के पिता का आरोप
टैक्स बार एसोसिएशन कोटा की आयकर एवं जीएसटी पर सेमिनार आयोजित
टैक्स बार एसोसिएशन कोटा की शनिवार को आयकर एवं जीएसटी पर सेवन वंडर्स रोड स्थित होटल सेवन डब्लू में...