बूंदी।अमेजिंग भारत मुंबई द्वारा आयोजित एक्सीलेंट लीडरशीप अवार्ड मे बून्दी जिले के लाखेरी कस्बे के पत्रकार एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जितेन्द्र गौड़ को अमेजिंग भारत मुंबई द्वारा एक्सीलेंट लीडरशिप अवार्ड 2024 के द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. प्रभूलाल गौड़ (गौड़ साहब) की प्रथम पुण्यतिथि 3 अप्रैल को उनकी धर्मपत्नी एवं परिवार द्वारा विश्व का सबसे कम समय का संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया था, जो 31 मिनट 57 सेकंड में पूरा हुआ था, जिसका ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपनी बुक में दर्ज किया था। अमेजिंग भारत मुंबई द्वारा प्रत्येक वर्ष विश्व में बनने वाले रिकॉर्ड धारकों को सम्मानित किया जाता है, जिसमें लाखेरी के जितेन्द्र गौड़ का चयन हुआ, एक्सीलेंट लीडरशीप अवार्ड 2024 का आयोजन 18 मई को मुंबई में आयोजित हुआ था, जिसमें गौड़ ने वर्चुअल रूप से भाग लिया था। गौड़ को एक्सीलेंट लीडरशीप अवार्ड 2024 का प्रमाण पत्र, बैच एवं मैड़ल द्वारा सम्मानित करने की घोषणा की, और प्रमाण पत्र एवं मैड़ल आदि उनके घर पर पहुँचाया गया, जो गोड़ को अब प्राप्त हुए है। जिसमें अमेजिंग भारत के आयोजक डॉ. अनिता गुप्ता एवं डॉ. दिनेश गुप्ता द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जितेन्द्र गौड़ को विश्व का पहला सबसे कम समय का संगीतमय सुंदरकांड पाठ करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, और कहा कि अपने माता पिता के नाम रिकॉर्ड बनाने वाले पुत्र द्वारा ऐसा कार्य करना बहुत ही बड़ी बात है, और कहा कि ऐसे ही कार्य आगे भी करते रहे, जिससे देश, प्रदेश एवं समाज में अच्छा संदेश प्रसारित हो।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
प्रधानमंत्री ने दलाई लामा को उनके 87वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फोन पर दलाई लामा को उनके 87वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।...
પાલનપુર નજીક બાલારામ નદીમા ડૂબી જતા બે યુવકોના મો**ત..
પાલનપુર નજીક બાલારામ નદીમા ડૂબી જતા બે યુવકોના મો**ત..
POCO M7 Pro 5G और POCO C75 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे पावरफुल फीचर्स
पोको इंडिया 17 दिसंबर को दो स्मार्टफोन POCO M7 Pro 5G और POCO C75 5G को भारतीय बाजार में पेश...
मिडिल ईस्ट के तनाव को खत्म करेगा भारत! विदेश मंत्री एस जयशंकर का ये है तगड़ा प्लान
मिडिल ईस्ट में भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को खाड़ी देश और भारत के बीच संबंधों का...
ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी यू.एस.ए ने भंवर लाल खींचीं को दी डॉक्टरेट की मानद उपाधि
कोटा के समाज सेवी भंवर लाल खींची, निदेषक प्रशान्ति एजुकेशन अकेडमी कोटा एवंअ ध्यक्ष जीनगर समाज...