राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने के अगले ही दिन भजनलाल सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. इसीलिए अब सदन में कृषि विभाग की जिम्मेदारी केके विश्नोई के पास होगी. सरकार ने उन्हें कृषि विभाग का प्रभार सौंप दिया है. यानी विधानसभा में कृषि विभाग से संबंधी सवालों के जवाब अब केके विश्नोई देते हुए नजर आएंगे. किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे देने के कयास 4 जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही लगाए जा रहे थे, क्योंकि जिन 7 सीटों पर जीत की जिम्मेदारी पीएम मोदी ने उन्हें सौंपी थी, उसमें से 4 सीट बीजेपी हार गई थी. उस वक्त उन्होंने अपने एक्स अकाउंट के जरिए श्रीरामचरितमानस की दो लाइनें लिखकर अपने इस्तीफे का इशारा भी दिया था. मगर हाईकमान और सीएम के आग्रह ने उन्हें कई दिनों तक रोके रखा. लेकिन अंत में 20 जून को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, और आज रिजल्ट जारी होने के ठीक 1 महीने बाद खुद अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया.किरोड़ी लाल मीणा 6 बार विधायक का चुनाव जीता है. पूर्वी राजस्थान में उनके प्रभाव को इस बात से समझा जा सकता है कि वो महवा, टोड़ाभीम, सवाई माधोपुर और बामनवास समेत चार अलग-अलग विधानसभाओं से जीत कर आए हैं. इसके अलावा दो अलग- अलग सीटों दौसा और सवाई माधोपुर से लोकसभा चुनाव जीते और बाद में भाजपा ने उन्हें 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सभा भेज दिया. उनकी छवि एक किसान नेता की है. किरोड़ी लाल को सब "बाबा" के नाम से भी जानते हैं. राजस्थान का एक ही लाल किरोड़ी लाल किरोड़ी लाल
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Xiaomi 14 Ultra: 50MP LYT-900 प्राइमरी कैमरा से लैस होगा शाओमी फ्लैगशिप फोन, कंपनी ने दी जानकारी
शाओमी अपने नेक्स्ट फ्लैगशिप फोन Xiaomi 14 Ultra को ग्लोबल मार्केट में 25 फरवरी को पेश करेगा।...
फ्रेमच्या तुकड्यापासून भव्य वैष्णोदेवीची प्रतिमा
फ्रेमच्या तुकड्यापासून भव्य वैष्णोदेवीची प्रतिमा
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को सुनाई पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा
बूंदी। हिंडोली थाने में दर्ज नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी पंकज पुत्र शंकर मीणा...
Pravinbhai Mali ડીસા વિધાનસભા બાઇક રેલી
Pravinbhai Mali ડીસા વિધાનસભા બાઇક રેલી