जयपुर में बुधवार देर शाम तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई. शहर के राजापार्क, चांदपोल, टोंक रोड, मुरलीपुरा सहित कई इलाकों में बारिश के चलते जलभराव हो गया. इससे लोगों को वाहन निकालने में काफी परेशानी हुई. शहर की कई कच्ची बस्तियों में घुटनों तक पानी भर गया जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. भारी बरसात को देखते हुए सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है. जयपुर में सीकर रोड पर भवानी निकेतन कॉलेज के सामने तेज बारिश से इतना पानी भर गया कि उसमें सड़क पर खड़ी गाड़ियां डूबने लगीं. वहीं लालकोठी सब्जी मंडी के पास भी सड़क पर पानी भर गया जिससे लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया. भारी बरसात का कहर जयपुर जंक्शन पर भी देखने को मिला. यहां पर पटरियां पानी में डूब गईं. इतना ही नहीं, कुछ देर के लिए तो पटरियां नजर आनी ही बंद हो गई थी. इधर, मालवीय नगर अंडरपास में भी डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया. इस दौरान अंडरपास से गुजर रहा एक टेम्पो पानी में फंस गया जिसके बाद उसमें बैठी सवारियां टेम्पो की छत पर चढ़ गईं. जयपुर के अलावा बहरोड़ में भी जमकर बारिश हुई. इस दौरान टिन शेड के नीचे मोबाइल पर बात कर रही युवती पर बिजली गिर गई. इस हादसे में युवती बुरी तरह झुलस गई है. बिजली गिरने के बाद युवती के कान से खून बहने लगा और चेहरा झुलस गया. युवती के परिजन उसे बहरोड़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जल्द खत्म होगा Samsung Galaxy S24 Series का इंतजार! 200MP कैमरा और 12GB रैम के साथ इस दिन होगा लॉन्च
Samsung Galaxy S24 Series नई रिपोर्ट की माने तो सैमसंग ने अगले लॉन्च इवेंट की योजना को अंतिम रूप...
અમદાવાદ ના Ctm ન્યુ મણિનગર મા સદગુરુ બંગ્લોઝ મા ૭૮ વષઁ ની સદગત વૃધ્ધા ને ચાર દીકરી ઓ એ કાંધ આપી.
અમદાવાદ ના Ctm ન્યુ મણિનગર મા સદગુરુ બંગ્લોઝ મા ૭૮ વષઁ ની સદગત વૃધ્ધા ને ચાર દીકરી ઓ એ કાંધ આપી.
BALOTRA // बालोतरा को जल्द मिलेगी ओवरब्रिज की सौगात, 120 करोड़ से अधिक की लागत से बना है ओवरब्रिज।
बालोतरा को जल्द मिलेगी ओवरब्रिज की सौगात।
ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में।
120 करोड़ से अधिक की लागत...
Lok Sabha Elections 2024: INDIA Alliance के साथियों के दिल मिल रहे हैं या नहीं? | NDA Vs INDIA
Lok Sabha Elections 2024: INDIA Alliance के साथियों के दिल मिल रहे हैं या नहीं? | NDA Vs INDIA
સુત્રાપાડા બીએમ બારડ શૈક્ષણિક સંકુલ ખાતે ઇન્ડિયન રેડ ક્રોસ સોસાયટી દ્વારા કાર્યક્રમ યોજાયો
સુત્રાપાડા બીએમ બારડ શૈક્ષણિક સંકુલ ખાતે ઇન્ડિયન રેડ ક્રોસ સોસાયટી દ્વારા કાર્યક્રમ યોજાયો