कोटा. सांगोद नगर में सर्व हिंदू समाज द्वारा चेतन्य हनुमान मंदिर से गायत्री चौराहे से गांधी चौराहे तक विरोध रैली निकालकर गत दिनों संसद भवन में हिंदू समाज के लिए की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। इससे पूर्व सर्व हिंदू समाज के लोगों ने कहा कि हिंदू समाज ऐसी अर्मायदित बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं करेगा,समय आने पर इसका मुह तोड़ जवाब देगा,इससे पूर्व विरोध रैली के साथ गांधी चौराहे पर पहुंचे सर्व हिंदू समाज के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। सर्व हिंदू समाज के आव्हान पर विभिन्न समाज के लोग चेतन्य हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए तथा यहां से विरोध रैली निकालते हुए गांधी चौराहे पर पहुंचे,इसके बाद मिनी सचिवालय पहुंचकर राष्टपति के नाम का ज्ञापन दिया।ज्ञापन में बताया कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद में भारत विरोधी विदेशी षडयंत्रों में लिप्त प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में हिंदुओं को निशाना बनाकर अपनी पार्टी ओर उसकी विचारधारा को दर्शाते हुए हिंदू विरोधी बयान दिया इसकी सर्व हिंदू समाज के लोग कटु शब्दों में निंदा करते है।इस तरह की बयानबाजी को सर्व हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।गत दिनों संसद में दिए अर्नगल बयान से सर्व हिंदू समाज की भावनाऐं आहत हुई है।बुधवार को बड़ी संख्या में मौजूद सर्व हिंदू समाज के लोगों ने जमकर गांधी चौराहा पर प्रदर्शन किया तथा कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता राहुलगांधी को जमकर कोसा।बाद में आक्रोश समाज के लोगों ने राहुल गांधी का पुतला भी जलाया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ERCP को लेकर दिल्ली से आई बड़ी खुशखबरी, राजस्थान में लगेंगे एक लाख 60 हजार बोरवेल
राजस्थान की सबसे अहम परियोजना पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (PKC-ERCP)...
134 દેવગઢ બારીયા વિધાનસભાની યુવક કોંગ્રેસની મીટીંગ યોજાઇ હતી
134 દેવગઢ બારીયા વિધાનસભાની યુવક કોંગ્રેસની મીટીંગ યોજાઇ હતી
Nothing Phone 2 को लेकर Karl Pae ने किया खुलासा, नई डिजाइन के साथ होगा पेश; इस दिन शुरू होगी सेल
Nothing Phone 2 India Launch नथिंग फोन 2 बहुत जल्द भारतीय मार्केट में एंट्री करने वाला है।...
સમી હોમગાર્ડ યુનિટ દ્વારા ’મારી માટી મારો દેશ’ કાર્યક્રમની ઉજવણી | SatyaNirbhay News Channel
સમી હોમગાર્ડ યુનિટ દ્વારા ’મારી માટી મારો દેશ’ કાર્યક્રમની ઉજવણી | SatyaNirbhay News...
5 FOODS TO FIX YOUR GUT | By GunjanShouts
5 FOODS TO FIX YOUR GUT | By GunjanShouts