2 जुलाई को स्टूडेंट्स यूनियन ने प्रेस क्लब में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दरअसल NEET पेपर लीक और हाल ही में कैंसिल हुए UGC NET, NEET PG एग्जाम जैसे मुद्दे को लेकर सभी बड़े स्टूडेंट्स यूनियन अब साथ आ गए हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद स्टूडेंट्स पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर संसद के घेराव के लिए इकट्ठा हुए लेकिन वे संसद पहुंचते उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। विपक्ष नेता राहुल गांधी ने संसद में NEET पर बहस के लिए पीएम को चिट्ठी लिखी।NSUI प्रेसिडेंट वरुण चौधरी ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- NTA के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF), AISA समेत इंडिया ब्लॉक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर हम 3 जुलाई को देश भर में प्रदर्शन करेंगे।उन्होंने कहा, 'हम NTA द्वारा किए गए घोटालों और भ्रष्ट आचरण और NEET छात्रों के मुद्दे को संबोधित करने के लिए यहां एकजुट हैं। हम चाहते हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदारी लें और पद से हट जाएं।NEET पेपर लीक के खिलाफ AISA और KYS स्टूडेंट्स ने कल संसद तक प्रोटेस्ट मार्च करने वाले थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अलग-अलग ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े स्टूडेंट्स पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठा हुए। लेकिन मार्च के शुरू होने से पहले ही 12 से ज्यादा स्टूडेंट्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ‘प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद स्टूडेंट्स पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठा हुए, जहां से उन्होंने संसद की ओर मार्च करना शुरू किया। ऐसा करने की कोशिश कर रहे एक दर्जन से ज्यादा छात्रों को हिरासत में लिया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
હિટ એન્ડ રનના કાયદાના વિરોધમાં હોસેલાવ ચોકડી પર ડ્રાઇવરોએ ચક્કાજામ કરી વિરોધ નોંધાવ્યો, ટ્રાફિક જામના દ્રશ્યો સર્જાયા
શહેરાની હોસેલાવ ચોકડી પાસે કેન્દ્ર સરકાર દ્વારા લવાયેલા હીટ એન્ડ રનના કાયદાના વિરોધમાં ટ્રક...
Royal Enfield Classic 350 अब फ्लैक्स फ्यूल से भरेगी रफ्तार! कम कीमत में होगी ईको-फ्रेंडली राइडिंग
वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड ने Classic 350 को फ्लैक्स फ्यूल ऑप्शन के साथ भारत मोबिलिटी ग्लोबल...
इंजीनियर पर जानलेवा हमला करने वाले चार लोग गिरफ्तार:ठेकेदार और उसका एक साथी फरार, ट्रांसफर के बाद कोटा तक किया पीछा
उदयपुर में जल जीवन मिशन के तहत हुए काम के कुछ बिलों को रोकने पर ठेकेदार ने इंजीनियर के ट्रांसफर...
Delhi की हवा कितनी प्रदूषित, Yamuna River से देखिए ये रिपोर्ट | Delhi Pollution | Air Pollution
Delhi की हवा कितनी प्रदूषित, Yamuna River से देखिए ये रिपोर्ट | Delhi Pollution | Air Pollution