मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर विधायकों के के साथ बैठक की. बैठक में विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व पार्टी के विधायक दल की तैयारी और रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में मुख्यमंत्री शर्मा ने नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर अभिनंदन प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने किया. विधायक दल ने एक स्वर में हाथ उठाकर प्रस्ताव को पारित किया. बैठक में तय किया गया कि विधानसभा सत्र के दौरान केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार द्वारा आचार संहिता के बावजूद कम समय में किए गए जनहित के बड़े फैसलों और कार्यों का सदन में पुरजोर तरीके से अधिक से अधिक उल्लेख किया जाएगा. इस दौरान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, सह-प्रभारी विजया राहटकर, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल,विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य, भाजपा विधायक एवं सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक भी उपस्थित रहे.आज से विधानसभा सत्र शुरु होने जा रहा है . . सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ शोकाभिव्यक्ति होगी. इसके बाद 4 जुलाई शाम को सदन स्थगित हो जाएगा. इसके बाद 10 जुलाई को सदन की कार्यवाही शुरू होगी. भजनलाल सरकार विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी. फिर 11, 12 और 15 जुलाई को सदन में बजट पर चर्चा होगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विना परवाना गौण खणीज उत्खनन करणाऱ्या आठ हायवावर वैजापूर महसुल प्रशासनाची कारवाई
गायरान जमिनीत अवैधरित्या गौण खणीजाचे उत्खनन करणाऱया एस कन्स्ट्रक्शनच्या आठ हायवावर...
কৰম পৰৱ উপলক্ষে চাহ বাগিচাত চৰকাৰী ছুটী ঘোষনা কৰা সন্দৰ্ভত ডুমডুমা আদিবাসী ছাত্ৰ সন্থাৰ প্ৰতিক্ৰিয়া
কৰম পৰৱ উপলক্ষে চাহ বাগিচাত চৰকাৰী ছুটী ঘোষনা কৰা সন্দৰ্ভত ডুমডুমা আদিবাসী ছাত্ৰ সন্থাৰ...
লখিমপুৰত আৰক্ষীৰ বৃহৎ সফলতা
লখিমপুৰৰ লালুকত বৃহৎ সংখ্যক গাঞ্জা উদ্ধাৰ। পুনৰ বাৰ লালুক আৰক্ষীৰ আন এক সফলতা। আৰক্ষী বিষয়া নয়ন...
AAP-TMC Protest News: TMC सांसदों का समर्थन करने पहुंचे AAP मंत्री Saurabh Bhardwaj | Aaj Tak
AAP-TMC Protest News: TMC सांसदों का समर्थन करने पहुंचे AAP मंत्री Saurabh Bhardwaj | Aaj Tak