जापानी कार निर्माता Honda की ओर से भारतीय बाजार में बेहतरीन तकनीक के साथ सेडान और एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक June 2024 के दौरान Honda Cars इंडिया ने कितनी कारों और एसयूवी की बिक्री की है। एक्‍सपोर्ट के मामले में कंपनी ने कैसा प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं।

Honda Cars India ने June 2024 के दौरान हुई बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। कंपनी ने बीते महीने कितनी यूनिट्स कार और एसयूवी की भारतीय बाजार में बिक्री की है। कितने वाहनों का एक्‍सपोर्ट किया गया है। हम इस खबर में आपको जानकारी दे रहे हैं।

June 2024 में Honda कैसा रहा प्रदर्शन

Honda Cars India ने June 2024 में हुई बिक्री की जानकारी को सार्वजनिक किया है। कंपनी के मुताबिक बीते महीने में कुल 9776 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री के मामले में पांच फीस

एक्‍सपोर्ट में हुई बढ़ोतरी

घरेलू बाजार में भले ही कंपनी को पांच फीसदी की गिरावट मिली है। लेकिन एक्‍सपोर्ट के मामले में कंपनी को बढ़त हासिल हुई है। होंडा से मिली जानकारी के मुताबिक June 2024 के दौरान होंडा ने 4972 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने सिर्फ 2112 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है।

कंपनी के अधिकारियों ने कही यह बात

होंडा कार्स इंडिया के मार्केटिंग और सेल्‍स के वीपी कुणाल बहल ने बताया कि नई मांग पैदा करने के लिए बाजार की स्थितियां चुनौतीपूर्ण रही हैं। June के दौरान, हमने खरीदारी को और अधिक फायदेमंद बनाने के लिए बेहतरीन प्रचार अभियान चलाए और रिटेल बिक्री को बढ़ाने को लेकर ध्यान केंद्रित किया। निर्यात के मोर्चे पर, हमने बढ़ोतरी को जारी रखा है , जो कंपनी के लिए एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है।