खजूर एक ऐसा फल है जिसे आप सभी ने जरूर खाया होगा। इस छोटे से फल (Dates) में सेहत से जुड़े कई फायदे छिपे हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व हैं जो हमारी सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। आइए जानें खजूर खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे (Benefits of Dates) मिल सकते हैं।
स्वाद के कारण खजूर सभी को खूब पसंद आते हैं। छोटे आकार के ये फल कई रंगों में नजर आते हैं, जैसे लाल, पीला, भूरा आदि। कई लोग इसे सुखाकर भी खाना पसंद करते हैं, जिसे हम छुआरे के नाम से जानते हैं। क्या आप जानते हैं कि खजूर आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जी हां, खजूर में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। इस आर्टिकल में हम खजूर के इन्हीं फायदों के बारे में जानेंगे।
पाचन के लिए फायदेमंद
खजूर में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर खाने को आंतों से आसानी से पास होने में मदद करता है, जिससे कब्ज या बद जैसी समस्या नहीं होती और अगर पहले से ऐसी कोई परेशानी है भी, तो वह दूर हो जाती है। यानी खजूर खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और कोलोन से जुड़ी कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। इतना ही नहीं, यह आंतों में मौजूद माइक्रोबायोम को भी बढ़ावा देता है।