कोटा. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने पंचायत समिति सभागार सांगोद में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। इससे पहले मंत्री नागर ने जनसुनवाई करते हुए लोगों से अभाव अभियोग भी सुने। जनसमस्याओं के निपटारे के लिए मंत्री नागर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने चुनाव संकल्प पत्र को समयबद्ध रुप से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी हर कार्य की समय सारणी बनाकर उनकी क्रियान्विति सुनिश्चित करें। हर कार्य समय पर पूरा हो और कार्य की गुणवत्ता किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी कार्य की क्वालिटी मापदंडों से कमजोर मिलती है तो संबंधित कार्मिक और अधिकारी पर कार्रवाई होगी। मंत्री नागर ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन को गंभीर होना चाहिए। आम आदमी अपनी छोटी समस्या के लिए भी ऑफिस के चक्कर लगाता रहे ये अब नहीं चलेगा। सरकारी कार्मिक लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करें। उनकी समस्या के निस्तारण को लेकर संबंधित व्यक्ति को संतुष्ट करने का प्रयास करें। मंत्री हीरालाल नागर ने मानसून सीजन में आपात स्थितियों से निपटने के लिए सभी विशेष इंतजाम रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि आपात स्थितियों में प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहे। बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। आंधी, तूफान या बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो इसकी पर्याप्त व्यवस्था हो। उन्होंने गौचारण भूमि पर पौधरोपण करने और पात्र किसानों को जल्द बिजली कनेक्शन देने की बात भी कही। नागर ने कहा कि ट्रांसफार्मर के कारण किसी किसान को परेशानी न हो। इस दौरान जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, प्रधान जयवीर सिंह, उपप्रधान ओम नागर अडूसा, मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष ओम मेहता, किशनचंद गुप्ता, लाला समेत सभी जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आरक्षण उप वर्गीकरण फैसले के स्वागत में धन्यवाद जन रैली आयोजित कर उच्चतम न्यायालय का जताया आभार
आरक्षण उप वर्गीकरण फैसले के स्वागत में धन्यवाद जन रैली आयोजित कर उच्चतम न्यायालय का जताया...
Alphabet के CEO सुंदर पिचाई ने Bard एडवांस के लिए की सब्सक्रिप्शन की घोषणा, जानिए कितने देने होंगे पैसे
वर्तमान समय में Bard को इस्तेमाल करने के लिए कोई भी पैसा नहीं देना होता है। हालांकि अब कहा जा रहा...
ફતેપુરા તાલુકાના આસપૂર માં મન કી બાત કાર્યક્રમ દંડક રમેશભાઈ કટારા ના અધ્યક્ષ સ્થાને યોજાયો.
ફતેપુરા તાલુકાના આસ્પુર ગામે કાર્યકર્તા કલ્યાણ સિહ ચાંદાના ઘરે વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદી નો મન કી...
ભાણવડના બરડા ડુંગરમાં સત-સાગર તળાવ
પાસેથી દેશી દારૂ બનાવવાની ભઠ્ઠી પકડી પાડી
કુલ કી.રૂ.૨૧,૨૦૦/- નો મુદામાલ કબ્જે કરતી
એલ.સી.બી.- દેવભૂમિ દ્વારકા
રાજકોટ વિભાગના પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી અશોકકુમાર યાદવ સાહેબતથા દેવભૂમિ દ્વારકા જીલ્લાનાપોલીસ...