पिछले महीने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आचार संहिता हट चुकी है. वहीं, भजनलाल सरकार अपना पहला पूर्वकालिक बजट पेश करने जा रही है. राजस्थान में 3 जुलाई को इस सरकार के कार्यकाल का पहला पूर्णकालिक बजट पेश होगा. बता दें कि इससे पहले फरवरी में विधानसभा में राजस्थान सरकार ने अंतरिम बजट पेश कर दिया. जिसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई थी. कयास यह भी लग रहे हैं बजट पेश होने से पहले अफसरशाही में बड़ा बदलाव हो सकता है. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी जारी है. हालांकि तबादला सूची के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की हरी झंडी मिलने का इंतजार रहेगा. जिसके बाद ही कार्मिक विभाग ट्रांसफर लिस्ट जारी करेगा. वहीं, बजट को लेकर आमजन से लेकर कारोबारी वर्ग तक उम्मीदें बांधे हुए हैं. अगर राज्य के राजस्व की बात करें तो जयपुर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू हुए आज 1 जुलाई को 7 साल पूरे हो चुके हैं. पहले साल से अब तक जीएसटी वसूली में सरकार को काफी फायदा हो रहा है. जीएसटी से जुलाई 2017 की तुलना में हर माह ढाई गुना से अधिक राजस्व मिल रहा है. बावजूद इसके आमजन को कीमतों में कमी का फायदा का नहीं मिल रहा है. ऐसे में टैक्स विवादों की सुनवाई के लिए जीएसटी ट्रिब्यूनल का इंतजार भी हैं. बीतें 6 महीने पहले राज्य की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने अंतरिम बजट पेश किया था. जिसमें स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों की स्थापना से लेकर उसके विकास संबंधी 1 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की थी. उन्होंने मजदूरों और रेहड़ी-पटरी वालों के लिये मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना की भी घोषणा की. बजट में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान-2 की भी घोषणा की गई, जिसमें 11 हजार 200 करोड़ रुपए के प्रावधान के साथ अगले चार वर्षों में 20,000 गांवों में 5 लाख जल संचयन संरचनाएँ बनाने की योजना है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप ने चार और राज्यों में जीते प्राइमरी चुनाव, नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में दोनों फिर होंगे आमने-सामने
वाशिंग्टन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी पूर्व राष्ट्रपति...
વડોદરાના પ્રતાપ નગર થી સ્ટેચ્યુ ઓફ યુનિટી જવાના માર્ગનું પેચ વર્ક નું કામ શરૂ કરવામાં આવ્યું
વડોદરાના પ્રતાપ નગર થી સ્ટેચ્યુ ઓફ યુનિટી જવાના માર્ગનું પેચ વર્ક નું કામ શરૂ કરવામાં આવ્યું
Oppo A3 Pro 5G की लॉन्च डेट से उठा पर्दा, खूबसूरत कलर और डिजाइन के साथ इस दिन पेश होगा फोन
Oppo अपने ग्राहकों के लिए एक नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। Oppo A3 Pro 5G को लेकर मार्केट में...
ડીસા સહીત 4 તાલુકામાં પાણીની સમસ્યા નિવારવા રૂ. 1200 કરોડના ખર્ચે પાઇપલાઇન નખાશે
બનાસકાંઠાના ખેડૂતોનો પ્રાણપ્રશ્ન પાણીની સમસ્યા નિવારવા સરકાર પ્રયત્નશીલ છે. જેમાં ડીસા પંથકમાં...
ৰহাত দুদিনীয়া ৫১৩তম্ বিশ্বমহাবীৰ চিলাৰায় দিৱস ৫ ফেব্ৰুৱাৰী ৰ পৰা।
৬ফেব্ৰুবাৰীত অনুষ্ঠিত হব মুকলি সভা আৰু "গীতৰে বিয়লি বেলা"শিৰ্ষক সংগীতানুষ্ঠান।
ৰহাত ৫ ফেব্ৰুৱাৰী ৰ পৰা দুদিনীয়া কাৰ্য্য সূচীৰে বিশ্বমহাবীৰ চিলাৰায় দিৱস অনুষ্ঠিত হব।
...