सहायक प्रशासनिक अधिकारी शिवराज सैनी को राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सर्व सम्मति से राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ बूंदी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को जिलाध्यक्ष के लिए सैनी के नाम सर्वसम्मति से की गई घोषणा की गई। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी तेजकुमार को बूंदी जिला शाखा का संरक्षक बनाया है। जिलाध्यक्ष सैनी को राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के संविधान अनुसार जिला कार्यकारिणी के गठन एवं ब्लॉक अध्यक्षों के मनोनय का अधिकार दिया गया है।
राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने शिवराज सैनी -तेज कुमार को बनाया संगठन का संरक्षक
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/07/nerity_c96a44023c291d11ac3bca3e24d71851.jpg)