उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में, ब्लॉक प्रमुख का थानाध्यक्ष के साथ तकझक का विडियो वायरल।सूत्रों से जानकारी मिली कि जनपद आजमगढ़ के रानी की सराय के ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह का एक वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में,ब्लॉक प्रमुख द्वारा रानी की सराय के थानाध्यक्ष के साथ तकझक की जा रही है। बताया जा रहा है कि जमीन के सीमांकन के मामले में,मौके पर पहुचीं राजस्व टीम के सामने प्रमुख द्वारा नायब तहसीलदार के समक्ष अपना पक्ष रखने के दौरान यह वाकया हुआ। थानाध्यक्ष रानी की सराय से बात करने पर उन्होंने बताया कि कल शनिवार को ग्राम रूदरी में,पैमाइश चल रही थी।जिसमें ब्लॉक प्रमुख द्वारा जमीन की पैमाइश में,अवरोध पैदा करते हुए। नायब तहसीलदार से कुछ बात कही जा रही थी।जब उन्हें रोका गया तो,वे आवेश में आ गये। फिलहाल मामला फिर शांत हो गया। बताते चलें कि सुजीत सिंह पुत्र स्व0 ताल्लुकदार सिंह ग्राम रूदरी पोस्ट रानी की सराय ने एसडीएम सदर को शिकायत पत्र देते, हुए।अवगत कराया था कि ग्रामसभा रूदरी में,विपिन सिंह पुत्र रामधीन सिंह एवं उनके परिवार द्वारा चकमार्ग को अवरूद्ध कर कब्जा कर लिया गया है। जिससे सिंचाई व आवागमन बाधित है। इनके द्वारा पूर्व में,की गई नापी को सही नहीं माना जा रहा है। सुजीत सिंह ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से एसडीएम से मांग किया कि वे इस मामले में, पैमाइस कराकर सीमांकन कराते हुए। उक्त चकमार्ग को कब्जा मुक्त किया, जाय। इसी मामले में,राजस्व टीम द्वारा शनिवार को पैमाइश की जा रही थी। आज फिर मौके पर पुलिस व पीएसी के साथ पैमाइश का कार्य चल रहा है। इस बावत भारतीय जनता पार्टीं के ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो,उनसे संपर्क नहीं हो पाया।खबर लिखे जाने तक।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જસદણના આટકોટ રોડ ઉપર આવેલ તપોવન આશ્રમમાં ગુરુપૂર્ણિમા ના પાવન પર્વ નિમિત્તે ઉજવણી કરવામાં આવી
જસદણના આટકોટ રોડ ઉપર આવેલ તપોવન આશ્રમમાં ગુરુપૂર્ણિમા ના પાવન પર્વ નિમિત્તે ઉજવણી કરવામાં આવી...
Election 2024: ठाकरे कार्ड, मराठी वोटों का गणित, Raj Thackeray और BJP को एक-दूसरे की जरूरत क्यों है?
Election 2024: ठाकरे कार्ड, मराठी वोटों का गणित, Raj Thackeray और BJP को एक-दूसरे की जरूरत क्यों है?
Hidden Apps in iPhone: आईफोन में हो सकते हैं कई हिडेन ऐप, कहीं आपके फोन में भी तो नहीं
एपल अपने आईफोन में बहुत से हिडेन ऐप लाता है जिनको खोजना मुश्किल हो सकता है। मगर इन ऐप को छुपाने...
વર્લ્ડ ન્યૂઝ : @ 8.45 PM 10.09.2022@Sandesh News
વર્લ્ડ ન્યૂઝ : @ 8.45 PM 10.09.2022@Sandesh News