कोटा. जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने की कार्यकर्ताओं ने निंदा की है। 24 जून को देहात जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कोटा कलेक्ट्री में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, विधायक अशोक चांदना, विधायक चेतन पटेल, विधायक सीएल प्रेमी, प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू सहित अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। इस पर सांगोद नगर एवं मंडल के कार्यकर्ताओं में रोष है। पालिकाध्यक्ष कविता गहलोत, उपाध्यक्ष राहत बेगम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष शकील मिर्जा, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश मंगल ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता नीट परीक्षा में धांधली, धान के लिए नहरों में पानी छोड़ने, पानी एवं विद्युत समस्या, अवैध खनन, महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन करके ज्ञापन देना चाहते थे। प्रशासन से प्रदर्शन की अनुमति भी ले रखी थी, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए, जो सही नहीं है। निंदा करने वालों में जिला कांग्रेस सचिव अफसार प्रधान, नगर उपाध्यक्ष शांतिलाल सुमन, नगर महासचिव सिद्धार्थ सुवालका, नगर उपाध्यक्ष शहजाद खान, नगर महासचिव जगदीश नागर, नगर कोषाध्यक्ष मुसव्विर खान, नगर उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा, मीडिया प्रभारी सलीम अंसारी, वक्फ बोर्ड सदर मुश्ताक भाई, छात्र नेता आशीष गोचर सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
 PLease Click Here to Join Now
 Search
 Categories
 - City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
  उजाड़ नदी पर मछली पकड़ने वालों की लगी रहती है भीड़, वाहनों को निकलने में परेशानी 
 
                      कोटा. सांगोद स्थित उजाड़ नदी पर मछली पकड़ने वालो का जमावड़ा लगा रहता है। उजाड़ नदी की मुख्य पुलिया...
                  
   Social Viral: Delhi के ट्रैफिक से बचने के लिए ऑटो ड्राइवर की खतरनाक तरकीब | Viral | Hindi News 
 
                      Social Viral: Delhi के ट्रैफिक से बचने के लिए ऑटो ड्राइवर की खतरनाक तरकीब | Viral | Hindi News
                  
   Breaking News: SBI के डेबिट कार्ड धारकों के लिए बड़ा झटका | Aaj Tak Latest News 
 
                      Breaking News: SBI के डेबिट कार्ड धारकों के लिए बड़ा झटका | Aaj Tak Latest News
                  
   
  
  
  
   
  