राजस्थान विधानसभा का सत्र 3 जुलाई से शुरू होगा। राजस्थान का बजट कब पेश होगा? तो इसके जवाब है कि प्रदेश सरकार का बजट दस जुलाई को पेश होगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को इसके संकेत दिए। उन्होंने भाजपा कार्यालय में कहा कि बजट हर वर्ग के हित का होगा। काफी लम्बे समय बाद यह देखने को मिलेगा कि इस बार का बजट केन्द्र सरकार के बजट से पहले ही आ रहा है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनी है, उम्मीद पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। हमारे सीएम भजनलाल ने बड़ी—बड़ी घोषणाएं की है, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। बजट में बहुत अच्छा काम हो रहा है। अक्सर हर बार केन्द्र सरकार का बजट पहले आता है और राज्य की सरकारें बाद में बजट पेश करती हैं। सूत्रों के अनुसार केन्द्र सरकार को बजट पास करवाने में ज्यादा समय नहीं लगता, जबकि राजस्थान सरकार को बजट पास करने के लिए कम से कम 12 से 14 दिन चाहिए। राज्य सरकार को 31 जुलाई तक बजट पास करवाना है। ऐसे में वित्तीय अनुमानों के आधार पर बजट दस जुलाई को ही पेश कर दिया जाएगा। राजस्थान की नई भजनलाल सरकार का यह पहला पूर्ण बजट 10 जुलाई को पेश होने जा रहा है। इसके लिए 3 जुलाई को सरकार ने विधानसभा सत्र बुलाने की मंजूरी राज्यपाल कलराज मिश्र से ले ली है। यह राजस्थान के 16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र होगा। इससे पहले जनवरी में सरकार अंतरिम बजट पेश करने के लिए सत्र लाई थी। लेकिन अब यह पूर्ण बजट होगा, जिसमें सरकार बड़ी घोषणाएं कर सकेगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Plane Video : एक कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारियों और मज़दूरों को जब हवा की सैर करवाई (BBC Hindi)
Plane Video : एक कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारियों और मज़दूरों को जब हवा की सैर करवाई (BBC Hindi)
દાહોદ જિલ્લામાં સત્તાની લાલસામાં અંધ બનેલા રાજકીય પક્ષોમાં....
દાહોદ જિલ્લામાં સત્તાની લાલસામાં અંધ બનેલા રાજકીય પક્ષોમાં ચૂંટણી જેમ જેમ નજીક આવે છે તેમ તેમ આયા...
IPL 2023: स्टेडियम में फैन ने Virat Kohli की बेटी Vamika को डेट पर ले जाने के लिए पूछा, बवाल मच गया...
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट...
एक लाख रुपये से कम कीमत में मिलती हैं ये पांच बेहतरीन बाइक्स, फीचर्स में भी हैं दमदार
Bikes Under one Lakh भारतीय बाजार में कई बेहतरीन बाइक्स की बिक्री की जाती है। कई निर्माताओं...
मराठा समाजावर घृणास्पद व आक्षेपार्ह वक्तव्य करणाऱ्या पोलिस निरिक्षकांस बडतर्फ करण्याची मागणी
मराठा समाजावर घृणास्पद व आक्षेपार्ह वक्तव्य करणाऱ्या पोलिस निरिक्षकांस बडतर्फ करण्याची मागणी...