कोटा. सांगोद में लक्ष्मीपुरा पनवाड़ मार्ग पर चलती बाइक पर असंतुलित होकर एक महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल मृतका की बेटी का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं मृतका की मां को सांगोद चिकित्सालय से कोटा रैफर किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशनगंज निवासी तस्वीर बैरवा (26) अपने पति छोटूलाल एवं मां के साथ बाइक से कोटड़ी गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर दानवास गांव जा रहे थे। साथ में तस्वीर की एक साल की बेटी भी थी, जिसे वह गोद में लेकर बैठी हुई थी। रास्ते में बोरीना गांव के पास तस्वीर बैरवा अचानक चलती बाइक पर असंतुलित हो गई और सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी। तस्वीर के साथ उसकी बेटी एवं मां भी गिर गए। हादसे में तस्वीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और मां गंभीरं रूप से घायल हो गईं। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को सांगोद अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने तस्वीर को मृत घोषित कर दिया। मृतका तस्वीर की बेटी, का प्राथमिक उपचार किया। वहीं मां को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગૃહમંત્રીને સંબોધીને મામલતદારને આવેદનપત્ર અપાયું
#buletinindia #gujarat #panchmahal
परवरिशः बच्चा अगर हर बात को लेकर शिकायत कर रहा है तो इसे नज़रअंदाज ना करें, कारण समझकर अपनाएं ये उपाय
बच्चे गाहे-बगाहे शिकायत करते हैं। अपनी मर्जी को वे अहमियत देते हैं, लेकिन अगर वे ऐसा रोज़ और हर...
গোলাঘাটত পশুধনৰ বাবে টিকাকৰণ অভিযান
ৰাষ্ট্ৰীয় পশু ৰোগ নিয়ন্ত্ৰণ কাৰ্যসূচীৰ অধীনত ভৰি আৰু মুখৰ ৰোগ (এফএমডি) আৰু ব্ৰুচেলোচিছ...
ફતેપુરા એ.પી.એમ.સી.ના ચેરમેન દ્વારા દાહોદ સાંસદના જન્મ દિવસ નિમિત્તે ૧૫૦૦ સાડીયો વિતરણ કરી ઉજવણી કરવામાં આવી
દાહોદ સાંસદ ના જન્મ દિવસ ની અનોખી ઊજવણી..
ફતેપુરા એ.પી.એમ.સી. ના ચેરમેન અને દાહોદ જિલ્લા શિક્ષણ...
Depression, Anxiety, Stress & Mental Health Awareness In Hindi | [BEST VIDEO ON MENTAL HEALTH]
Depression, Anxiety, Stress & Mental Health Awareness In Hindi | [BEST VIDEO ON MENTAL HEALTH]