कोटा. कनवास क्षेत्र में शनिवार शाम सात बजे करीब तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से क्षेत्र के कानपुरा गांव की एक महिला की एक आंख में चोट आई है। उसे दिखाई देना बंद हो गया तथा एक श्वान की मौत हो गई। महिला को परिजन रात साढ़े आठ बजे करीब कनवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां महिला का प्राथमिक उपचार कर री छुट्टी दे दी गई। परी बाई पत्नी विजय सिंह (50) शनिवार शाम साढ़े 6 बजे करीब तेज हवा, गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। उस समय महिला परिवार के साथ खेत पर कार्य कर रही थीं। जैसे ही बारिश होने लगी परिवार के लोग खेत पर बने रही 'टापरी में अंदर बैठ गए और महिला खेत की मेड पर रखे फावड़े को लेने चली गई। महिला के साथ ही श्वान भी पीछे पीछे चला गया। उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से श्वान की मौके पर ही मौत हो गई और महिला की एक आंख में चोट आई और दिखाई देना बंद हो गया। महिला के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धूलेट लेकर आए। जहां से उसे कनवास रैफर कर दिया। बाद में उसे कनवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. लाल सिंह मीणा, कंपाउंडर मनोज जांगिड़ ने प्राथमिक उपचार कर महिला को छुट्टी दे दी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
CITY CRIME NEWS વીજપડી ગામે ઉતરાયણ નિમિત્તે પતંગ અને દોરા વેચનારની દુકાનો એ ચેકિંગ કરવામાં આવ્યું
CITY CRIME NEWS વીજપડી ગામે ઉતરાયણ નિમિત્તે પતંગ અને દોરા વેચનારની દુકાનો એ ચેકિંગ કરવામાં આવ્યું
द्विस्तरीय नालो की सफाई अभियान जारी, साजीदेहड़ा नाले से 40 डम्पर मलवा निकला
मानसून की दस्तक के साथ ही नगर निगम कोटा दक्षिण प्रशासन द्वारा नालों की सफाई का द्विस्तरीय अभियान...
जोधपुर में 5 साल बाद लौटा कांगो फीवर:इलाज के दौरान 51 साल की महिला ने दम तोड़ा
जोधपुर में 5 साल बाद कांगो फीवर ने दस्तक दी है। पशुपालन से जुड़ी 51 साल की महिला सप्ताहभर से बीमार...
यूनिवर्सिटी का कुलपति मेरा फोन नहीं उठा रहा- निर्मल चौधरी Nirmal chaudhari Rajasthan University News
यूनिवर्सिटी का कुलपति मेरा फोन नहीं उठा रहा- निर्मल चौधरी Nirmal chaudhari Rajasthan University News