उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में,सासंद धर्मेंद्र यादव को बड़ी राहत। सूत्रों से जानकारी मिली कि उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में,एमपी एमएलए कोर्ट ने बीते दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टीं के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और जनपद आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव समेत सभी 29 लोगों को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने सांसद समेत सभी 29 लोगों को आचार संहिता के उल्लंघन मामले में, बरी कर दिया है। सिविल जज सीनियर डिजीवन लीलू सिंह की कोर्ट में,जनपद आजमगढ़ के समाजवादी पार्टीं के सांसद धर्मेंद्र यादव समेत 29 लोगों के खिलाफ चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला चल रहा था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान सदर एसडीएम सुखलाल प्रसाद वर्मा ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। मामला सिविल जज सीनियर डिजीवन लीलू सिंह की एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन था। मुकदमे में आरोप था कि चुनाव के समय शहर के एक लॉन में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बुलाया गया था। और प्रलोभन देकर मत हासिल करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने इसी आरोप के तहत धर्मेंद्र यादव समेत 29 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। आरोप संशोधन होने के बाद पत्रावली बहस में लग गई थी। इसमें अभियोजन पक्ष ने अपनी बहस पूरी कर दी थी। शुक्रवार को बचाव पक्ष ने बहस की जिसे सुनने के बाद न्यायाधीश ने सांसद धर्मेंद्र यादव समेत सभी को निर्दाेष करार देते हुए बरी करने का आदेश दिया। इस मुकदमे की पैरवी पूर्व शासकीय अधिवक्ता जगत सिंह यादव ने की। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर रहे बदायूं सदर के एसडीएम सुखलाल प्रसाद वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में, पुलिस ने बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव,समाजवादी पार्टीं नेता व पूर्व प्रत्याशी रईस अहमद, फखरे अहमद शोबी, रंजीत यादव, सतेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार राजपूत, जितेंद्र शर्मा, आनंद मौर्य, आनंद मौर्य, फिरोज, चरण सिंह सागर, ऐल्का सिंह यादव, रामवीर सिंह, मुनेंद्र पाल सिंह, विनोद राठौर, दिनेश चौधरी, अवनीत सक्सेना, फूलमती बानो, राजीव कुमार सिंह, सतीश चंद्र, रवेंद्र यादव, मनोज कश्यप, अनेक पाल यादव, राम बलराम, ब्रजलाल शाक्य, बाबू सिंह, सुनील यादव, अजमत अली को नामजद किया गया था। इन सभी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा लगाई गई थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગુજરાત : પિતા પુત્રીને ઉંડા કૂવામાં પાણી બતાવવા લઈ ગયા અને થયો આ અકસ્માત!, મોતથી ખળભળાટ મચી
ધનસુરા ગામની સીમમાં એક ખેડૂત તેની 10 વર્ષની દીકરીને કૂવામાંથી પાણી બતાવી રહ્યો હતો. આ દરમિયાન...
হোজাই আৰক্ষীৰ অব্যাহত আছে ড্ৰাগছ বিৰোধী অভিযান
হোজাই আৰক্ষীৰ অব্যাহত আছে ড্ৰাগছ বিৰোধী অভিযান।ভাৰপ্ৰাপ্ত বিষয়া তপন মেধিৰ নেতৃত্বত চলা এই অভিযানত...
Laser से चश्मा हटवाना चाहते हैं तो गुड न्यूज़! Silk Surgery सेकंड्स में काम करती है | Sehat ep 759
Laser से चश्मा हटवाना चाहते हैं तो गुड न्यूज़! Silk Surgery सेकंड्स में काम करती है | Sehat ep 759
तकनीकी शिक्षा के आधार स्तंभ के रूप में प्रदेश में प्रौद्योगिकी के वैश्विक माहौल का सृजन कर रहा है आरटीयू : कुलपति, प्रो. एसके सिंह
राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस.के.सिंह ने नवनियुक्त राज्यपाल एवं कुलाधिपति...
વડોદરા હરિદ્વારથી લવાયેલા ગંગાજળનો મોટનાથ મહાદેવને અભિષેક કરાયો
વડોદરા હરિદ્વારથી લવાયેલા ગંગાજળનો મોટનાથ મહાદેવને અભિષેક કરાયો