दिल्ली-NCR समेत देशभर मानसून के साथ होने वाली बारिश राहत के साथ-साथ आफत लेकर आई है। एक तरफ बारिश की वजह से लोगों को गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है तो दूसरी ओर लोगों को जाम और जलजमाव से जूझना पड़ा है। राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया। दिल्ली में हाल ही में हुई भारी बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली की सड़कों पर जलभराव हो गया है और जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। इस भारी बारिश ने दिल्ली में सामान्य जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है और प्रशासन को इस तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए बेहतर योजनाएं और तैयारियां करनी होंगी। मानसून के पहले दिन लगातार तीन घंटे तक दिल्ली में बारिश हुई, जो पिछले 88 सालों में इस महीने हुई सर्वाधिक बारिश है। इसकी वजह से दिल्ली में पांच लोगों की मौत भी हो गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत गिरने से एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई। इस हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हो गए। मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार 29 जून को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिलने वाली है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'पुष्पा' च्या गाण्यावर आजीचा भन्नाट डान्स, बघून व्हाल थक्क । Viral Video । Hpn Marathi News
'पुष्पा' च्या गाण्यावर आजीचा भन्नाट डान्स, बघून व्हाल थक्क । Viral Video । Hpn Marathi News
साडेतीन शक्तिपीठांपैकी तिसरं पीठ तुळजापूर
साडेतीन शक्तिपीठांपैकी तिसरं पीठ तुळजापूर | Tuljabhavani Temple
नरेश मीणा को नहीं मना पाई कांग्रेस, यहां त्रिकोणीय मुकाबले में बीजेपी की बढ़ी टेंशन
विधानसभा उपचुनाव में देवली-उनियारा सीट पर पेश किए गए नामांकन की वापसी के दिन तीन प्रत्याशियों ने...
वाघीरा येथे हुतात्मा स्मारकाची मोठ्या प्रमाणात दुरावस्था@india report
वाघीरा येथे हुतात्मा स्मारकाची मोठ्या प्रमाणात दुरावस्था@india report
ৰামগাওঁ নৱৰূপ শাখা সাহিত্য সভাৰ ৭ম দ্বি-বাৰ্ষিক পূৰ্ণাঙ্গ অধিবেশনৰ সফল সামৰণি
দৰং জিলা সাহিত্য সভাৰ অন্যতম শাখা সভা ৰামগাওঁ নৱৰূপ শাখা সাহিত্য সভাৰ ৭ম দ্বি-বাৰ্ষিক...