बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले में दो आरोपी अभी पाकिस्तान के कराची में खुले घूम रहे है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला होने से इन आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। उन्हें भारत लाने के लिए एनआइए ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है। अब तक गिरफ्तार मुख्य आरोपियों सहित 9 जनों के अभी अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में है। एनआईए की विशेष कोर्ट में गवाहों के अभी बयान चल रहे है। इधर, परिजनों को न्याय का इंतजार है। हत्याकांड के बाद अभी भी आरोपियों का चेहरा लोगों के दिलो दिमाग पर हावी है।गौरतलब है कि मालदास स्ट्रीट भूत महल मार्ग पर ठीक दो साल पहले 28 जून 2022 को दो आरोपियों ने कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड का वीडियो वायरल होने के बाद पूरा देश सहम गया था। इस घटनाक्रम के बाद केन्द्र ने एनआइए टीम को जांच सौंपी गई थी। टीम ने जांच के बाद मामले में कुल 11 आरोपी बनाए जिनमें 9 की गिरफ्तारी हुई 2 आरोपी अभी बाकी है। कन्हैया के बेटों के बयान के लिए गुरुवार को सीआई हनुमंतसिंह सहित चार जनों के बयान होने थे, लेकिन अभियोजन पक्ष की ओर से कुछ दस्तावेज मांगने के कारण बयान नहीं हो पाए। सरकारी अधिवक्ता का कहना है कि मामले में कन्हैयालाल के पुत्र के बयान हो चुके हैं। आगामी 6 जुलाई को इन बयानों पर तर्क वितर्क होना है। कोर्ट के आदेशानुसार आगे बयान निरंतर करवाए जाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कांग्रेस करे तो अच्छा BJP करे तो संविधान पर खतरा-केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
वक्फ विधेयक में संशोधन के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार...
ધાનેરાના કરાધણી નજીક અકસ્માતમાં ગંભીર રીતે ઘવાયેલા યુવકનું સારવાર દરમિયાન મોત
ધાનેરાના કુમર ગામના બે યુવકો બે દિવસ અગાઉ સાંજે ધાનેરાથી કુમર તરફ બાઇક લઇ આવતાં હતા. ત્યારે...
Sonalika with its highest ever Q1 FY’24 overall sales of 40,700 tractors
India's No. 1 tractor export brand, Sonalika Tractors has continued its strong legacy in the...