कोटा में तीसरे दिन भी मगरमच्छ निकले की घटना सामने आई है। बजरंग नगर स्टील ब्रिज के पास एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में मगरमच्छ आने से दहशत फैल गई। सूचना पर फारेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद फारेस्ट की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया और सुरक्षित डेम में रिलीज किया। इससे पहले गुरुवार को इसी इलाके में व बुधवार रात को सब्जीमंडी इलाके में मगरमच्छ आया था। जिसे फारेस्ट की टीम ने रेस्क्यू किया। वनकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्टील ब्रिज के पास नहर किनारे बनी 10 मंजिला बिल्डिंग में सुबह 5 बजे मगरमच्छ के आने की जानकारी मिली थी।लाडपुरा रेंजर संजय नागर के निर्देश पर फारेस्ट की टीम मौके पर गई। वहां देखा तो बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग में 5 फीट लंबा मगरमच्छ कार के आगे के टायर के पास बैठा था। उसके चहेरे पर जैसे ही कपड़ा डाला तो मगरमच्छ भागा। वहां 30-40 गाड़ियां खड़ी थी। मगरमच्छ कारों के नीचे दौड़ता हुआ करीब 100 फीट तक भागा। जैसे तैसे टीम ने उसे काबू में किया। रस्सी के सहारे उसे पकड़ा। इस बिल्डिंग में 93 फ्लैट है। गनीमत रही ही सुबह का वक्त होने के कारण लोगों की आवाजाही नहीं थी। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को सबसे पहले गार्ड ने देखा थम तड़के 4 बजे राउंड के गार्ड की नजर मगरमच्छ पर पड़ी। बिल्डिंग के सामने नहर निकल रही है। पास में खाली जमीन में पानी भरा है। संभवतया इन दोनों में से किसी एक जगह से मगरमच्छ आया होगा। रेस्क्यू टीम में महावीर प्रसाद व हरिप्रकाश भी शामिल रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दिल्ली हादसे पर गरमाई सियासत: आप और भाजपा आमने-सामने, लगे 'स्वाति गो बैक' के नारे,
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस स्टडी सेंटर में एक बड़ा हादसा हो गया। स्टडी सेंटर के...
SI भर्ती रद्द हुई थो 809 का करियर खतरे में:ट्रेनी एसआई बोले- गिरफ्तार हुए अभ्यर्थी सिर्फ 5%, परीक्षा कैंसिल हुई तो आरोपी बच जाएंगे, परिजन दे रहे धरना
एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर आज बड़ी संख्या में ट्रेनी एसआई के परिवार जन शहीद स्मारक पर धरना...
AAJTAK 2 । 05 OCTOBER 2023 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope
AAJTAK 2 । 05 OCTOBER 2023 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope
চৰাইদেউ জিলা দবা প্ৰতিযোগিতা সম্পন্ন
সোণাৰিত চৰাইদেউ জিলা দবা প্ৰতিযোগিতা সম্পন্ন।
રક્ષાબંધન પર્વ નિમિત્તે દર વર્ષની માફક લાયન્સ ક્લબ ઓફ અમદાવાદ આર્ટિસન ની બહેનો દ્વારા આનંદ નગર પોલીસ સ્ટેશન માં પોલીસ ભાઈ બહેનો સાથે રાખડી બાંધી
રક્ષાબંધન પર્વ નિમિત્તે દર વર્ષની માફક લાયન્સ ક્લબ ઓફ અમદાવાદ આર્ટિસન ની બહેનો દ્વારા આનંદ નગર...