बूंदी। कोटा में 24 जून को बिजली, पानी और नीट परीक्षा में हुई धांधली सहित भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर किये विरोध प्रदर्शन के बाद कोटा शहर पुलिस द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक अशोक चांदना, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, कोटा -बून्दी के कांग्रेस विधायक और जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने की कार्रवाई की कांग्रेस विधायक सीएल प्रेमी ने कड़ी निंदा की है। विधायक सीएल प्रेमी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार के ईशारे पर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे दर्ज कर लिये, लोकतंत्र. मंे प्रत्येक व्यक्ति और पार्टी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन भाजपा की सरकार लोकतांत्रिक मूल्यो की हत्या कर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। इसे बर्दाश्त नही किया जायेगा। विधायक प्रेमी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आयी है जनहित के मुद्दो पर विपक्ष के आंदोलन को कुचलनें का प्रयास कर रही है। भाजपा की सरकार अपने लाभ के लिए पुलिस और सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है भाजपा की सरकार बदले की राजनीति कर रही है ये लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश नही है। प्रेमी ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार से लोग परेशान हो चुके है, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बन्द करने के अलावा कोई उपलब्धि नही है। प्रेमी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का कार्य जनहित के मुद्दो पर आंदोलन कर जनता की आवाज को उठाना है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की दमनात्मक कार्रवाई से भयभीत होने वाले नही है, कांग्रेस पार्टी आमजन की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाती रहेेगी। विधायक प्रेमी ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ पर दर्ज किये गये मुकदमो को जल्द ही वापस नही लिया गया तो बून्दी जिले सहित पूरे राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ता सडको पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વલભીપુર શહેરના ગોદાવરી નદીનો પુલ બન્યો જર્જરીત
વલભીપુર શહેરના ગોદાવરી નદીનો પુલ બન્યો જર્જરીત
Ratnagiri : जंगली माकडांचा बंदोबस्त करा; जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर शेतकऱ्यांचे आमरण उपोषण
Ratnagiri : जंगली माकडांचा बंदोबस्त करा; जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर शेतकऱ्यांचे आमरण उपोषण
Halla Bol LIVE: 'जुबान' पर आर-पार, सियासी तकरार! | NDA Vs INDIA | Budget 2024 | Anjana Om Kashyap
Halla Bol LIVE: 'जुबान' पर आर-पार, सियासी तकरार! | NDA Vs INDIA | Budget 2024 | Anjana Om Kashyap
આજરોજ વિશ્વ હિંદુ પરિષદ બજરંગદળ દ્વારકા પ્રખંડ બેઠક સૂરજકરાડી શિશુ મંદિર મા રાખવામાં આવી હતી.
આજરોજ વિશ્વ હિંદુ પરિષદ બજરંગદળ દ્વારકા પ્રખંડ બેઠક સૂરજકરાડી શિશુ મંદિર મા રાખવામાં આવી હતી.