गेण्डोली में ग्रामीणों द्वारा सड़क पर कांटे व पत्थर डालकर जाम लगा दिया जिससे बून्दी लाखेरी मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पाकर गेण्डोली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर एवं शीघ्र समाधान का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने सड़क से अवरोधक हटाकर जाम खोला। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती एवं बार बार ट्रिपिंग होने से परेशान है, कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई थी, तो सुनवाई नहीं होते देख गुरूवार ग्रामीण सड़क पर आ गए, इस दौरान महिलाएं भी सड़क पर डटी रही। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। 11 केवी की बिजली सप्लाई नहीं होने से लोगों को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पाता है, जिससे भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहें हैं, और यह समस्या बारिश में बढ़ जाती है। बारिश के दिनों में तो बिजली की समस्या गंभीर हो जाती है और कई बार बिजली बाधित हो जाती है। लाइट नहीं आने से बच्चे, वृद्ध गर्मी में परेशान होते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली समस्या का शीघ्र समाधान होना चाहिए। बून्दी लाखेरी मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Manipur की घटना को लेकर Parliament से लेकर सड़क तक आक्रोश | City Centre
Manipur की घटना को लेकर Parliament से लेकर सड़क तक आक्रोश | City Centre
સુરેન્દ્રનગર કેનાલમાં ન્હાવા પડેલા ત્રણ યુવાનો કેનાલમાં ડૂબી ગયા હોવાની આશંકા@live24newsgujarat
સુરેન્દ્રનગર કેનાલમાં ન્હાવા પડેલા ત્રણ યુવાનો કેનાલમાં ડૂબી ગયા હોવાની આશંકા@live24newsgujarat
I.N.D.I.A alliance leaders celebrate following restoration of Lok Sabha membership of Congress leader Rahul.
I.N.D.I.A alliance leaders celebrate following restoration of Lok Sabha membership of Congress...
સોજીત્રા : આમોદ ગામે તેમજ ગામે પ્રચારનો કાર્યક્રમમાં રાખવામાં આવેલ હતો
સોજીત્રા : આમોદ ગામે તેમજ ગામે પ્રચારનો કાર્યક્રમમાં રાખવામાં આવેલ હતો
केन्द्र सरकार द्वारा घोषित बजट में राजस्थान के साथ किया सौतेला व्यवहार : राखी गौतम
राजस्थान महिला कॉंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने आज केंद्र सरकार द्वारा घोषित बजट को अत्यंत...