कोटा के दादाबाड़ी थाना इलाके में एक स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं लग सका है। हालांकि शुरूआती तौर पर कारण पढ़ाई का तनाव ही बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया है और मामले की जांच में जुटी है। दादाबाडी सीआई नरेश मीणा ने बताया कि मूल रूप से देवघर के पास झारखंड निवासी ऋषित अग्रवाल(17) कोटा के दादाबाडी इलाके में एक हॉस्टल में रहता था। पुलिस के अनुसार शुरूआती जानकारी के अनुसार छात्र कोटा में 12वीं के साथ मेडिकल की पढ़ाई भी कोचिंग से कर रहा था। गुरूवार दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। जिसके बाद हॉस्टल स्टाफ ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अंदर छात्र फंदे से लटका हुआ था। उसने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम रूम पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने घरवालों को जानकारी दे दी है। सीआई के अनुसार मामले में और जानकारी छात्र के घरवालों के कोटा पहुंचने के बाद ही सामने आएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PM Modi Srinagar Visit : कश्मीर में योग करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, आसपास सुरक्षा का रहेगा कड़ा घेरा
PM Modi Srinagar Visit : कश्मीर में योग करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, आसपास सुरक्षा का रहेगा कड़ा घेरा
ट्रूडो ने अपने खुफिया अधिकारियों को अपराधी बताया:कहा- इन्फॉर्मेशन लीक करने वाले भरोसे लायक नहीं, PM मोदी पर मीडिया रिपोर्ट गलत
भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने ही खुफिया अधिकारियों को...
મહીસાગર જિલ્લામાં જાંબાઝ શિક્ષકે મહિલા ચોર ગેંગને ઝડપી
લુણાવાડા માં આવેલ ગધનપુર ગામ ના રહિસ શિક્ષક પટેલ વિનોદભાઈ કે જે ઓ કામ અર્થે લુણાવાડા ગયેલ હતા...
વાઘોડિયા અને દેવગઢબારિયા પોલીસ મથકના પ્રોહિબીશનના ગુનાના નાસતા ફરતા આરોપીને લીમડી પોલીસે ઝડપી પાડ્યો
વાઘોડિયા અને દેવગઢબારિયા પોલીસ મથકના પ્રોહિબીશનના ગુનાના નાસતા ફરતા આરોપીને લીમડી પોલીસે ઝડપી પાડ્યો