राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झुंझुनूं के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत बढ़ी हुई राशि को 88.44 लाख लाभार्थी पेंशनर्स के खाते में ट्रांसफर करेंगे. राजस्थान सरकार ने इसे खुशियों की पेंशन नाम दिया है, और सीएम के कार्यक्रम को लेकर झुंझुनूं में भव्य तैयारियां की गई हैं. अभी तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को 1000 रुपये मिल रहे थे. मगर, 1 अप्रैल 2024 से सीएम ने इस पेंशन राशि को बढ़ाकर 1150 रुपए करने का ऐलान किया था. यह राशि आज सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधा ट्रांसफर की जाएगी. इतना ही नहीं, 27 जून को झुंझुनूं में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सीएम लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे और फिर उनके खाते में कुल 1038.55 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर जयपुर से झुंझुनूं के लिए रवाना होंगे. करीब 11 बजकर 55 मिनट पर वह झुंझुनूं हवाईपट्टी पर पहुंच जाएंगे. वहां से फिर वे कार में बैठकर रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे. इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों से वे संवाद करेंगे और फिर लाभार्थियों के खाते में बढ़ी हुई राशि के साथ पेंशन को डिजिटली ट्रांसफर करेंगे. दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर वह जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સાબરકાંઠા: હિંમતનગર ખાતે વર્લ્ડ ફોટોગ્રાફી ડે નિમિત્તે હેલ્થ ચેકઅપ કેમ્પ યોજાયો |
સાબરકાંઠા: હિંમતનગર ખાતે વર્લ્ડ ફોટોગ્રાફી ડે નિમિત્તે હેલ્થ ચેકઅપ કેમ્પ યોજાયો
કાલોલ ત્રિરંગા સર્કલ પાસે વિકસિત ભારત સંકલ્પ યાત્રા રથનો મહાનુભાવોની ઉપસ્થિતિમાં કુમકુમ તિલક કરી સ્વાગત કરાયું
આપણો સંકલ્પ વિકસિત ભારતના સૂત્ર હેઠળ ભારત દેશના માનનીય વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદીજીના માર્ગદર્શન...
बनास स्थित पेट्रोलपंप मालिक के साथ मारपीट, अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला
बनास स्थित पेट्रोलपंप मालिक के साथ मारपीट, अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला
बिडकिन येथील सादातनगर येथे गणपती बाप्पाची स्थापना..
आज दि.३१ रोजी पैठण तालुक्यातील बिडकिन येथील सादातनगर पोलिस कॉलनी येथे दरवर्षी प्रमाणे यंदाही...
વંદે ભારત ટ્રેન 🚇🚆🚅 નું મણીનગર રેલવે સ્ટેશન ઉપર લોકોએ બનાવ્યો વિડિયો જોવો વધુ જાણકારી sms news ઉપર
વંદે ભારત ટ્રેન 🚇🚆🚅 નું મણીનગર રેલવે સ્ટેશન ઉપર લોકોએ બનાવ્યો વિડિયો જોવો વધુ જાણકારી sms news ઉપર