कोटा. ACB टीम द्वारा रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए सांगोद नगर पालिका के फायरमैन को न्यायाधीश के सामने पेश किया गया। जहां से न्यायाधीश ने घूसखोर फायरमैन देवेंद्र को जेल भेजने के आदेश दिए। एडिशनल एसपी एंटी करप्शन ब्यूरो कोटा विजय स्वर्णकार ने बताया कि न्यायाधीश ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए है। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही अन्य लोगों की भूमिका के बारे में स्थिति साफ हो सकेगी। परिवादी ने नगर पालिका सांगोद में हुए कार्य के दौरान एलईडी वॉल लगाने का काम किया था। जिसका 18 हजार रुपए का भुगतान बकाया था। बिल पास करने की एवज में नगर पालिका का फायरमैन देवेंद्र परिवादी से 5 हजार रिश्वत की डिमांड कर रहा था। 4 हजार में सहमति बनी। परिवादी ने रिश्वत मांगने की शिकायत कोटा एसीबी चौकी में की। एसीबी की शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जिसके बाद एसीबी की टीम ने मंगलवार को सांगोद में ट्रैप की कार्रवाई की।परिवादी ने नगर पालिका में जाकर फायरमैन को 4 हजार रिश्वत की रकम दी। टीम ने फायरमैन को पकड़ लिया। फायरमैन ने लेखाशाखा रूम में बैठकर रिश्वत ली थी। फायरमैन के पास पहले लेखाशाखा का काम था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બિહારમાં નવી સરકારની ફોર્મ્યુલા બહાર આવી, નીતિશ 8-10 મહિના સુધી CM રહેશે; ત્યારબાદ તેજસ્વીને આદેશ મળશે
બિહારના રાજકારણમાં પરિવર્તનનો પવન ફૂંકાયો છે. બિહારમાં નીતીશ કુમાર અને મહાગઠબંધન વચ્ચે ફરી એકવાર...
MP Election 2023: 'कद में छोटे रहे गए लेकिन अहंकार...', सिंधिया, शिवराज और नरोत्तम मिश्रा को लेकर प्रियंका का चौतरफा हमला
MP Election 2023। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होना है। आज (बुधवार) कांग्रेस महासचिव...
વીરપુર ગામમાં 223 મી જલારામ જયંતિની સાદાઇથી ઉજવણી અને ટ્રાફિકના દ્રશ્ય 31/10/2022
વીરપુર ગામમાં 223 મી જલારામ જયંતિની સાદાઇથી ઉજવણી અને ટ્રાફિકના દ્રશ્ય 31/10/2022
উজনি মাজুলী খেৰকটীয়া কলেজৰ উদ্যোগত শিশুৰ যতনত মাতৃৰ ভূমিকা' শীৰ্ষক সজাগতা সভা
উজনি মাজুলী খেৰকটীয়া কলেজৰ উদ্যোগত শিশুৰ যতনত মাতৃৰ ভূমিকা' শীৰ্ষক সজাগতা সভা । সপ্তম...
गोवा के जिस कर्लीज रेस्टोरेंट में हुई थी सोनाली फोगाट की मौत, वहां चले बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
गोवा के कर्लीज रेस्तरां को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. अब इस मामले की अगली सुनवाई...