लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी है। लोकसभा सचिवालय ने इसे लेकर लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के हस्ताक्षर से 26 जून को एक अधिसूचना भी जारी कर दी, जिसमें कहा गया है कि स्पीकर ने पार्लियामेंट एक्ट,1977 के तहत विपक्ष के नेताओं के वेतन और भत्ते की धारा-2 के संदर्भ में, लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को 9 जून, 2024 से लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर मंगलवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाने का फैसला किया गया था। कांग्रेस ने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र भेजकर इसकी जानकारी भी दी थी। लोकसभा के नए अध्यक्ष का चयन हो जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने बुधवार को इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हरिणाच्या धडकेत दुचाकीस्वार व हरिण ठार.
सेलू ते पाथरी रस्त्यावर कुंडी पाटीनजीक घडली घटना
देवगावफाटा : गुगळी धामणगाव येथील माणिक डख हे दुचाकीने सेलू येथून गावाकडे जातांना कुंडी पाटीनजीक...
Vadodara: Cricketer Irfan Pathan celebrated Eid_Etv News Gujarati
Vadodara: Cricketer Irfan Pathan celebrated Eid_Etv News Gujarati
પેટલાદ કોલેજમાં વિદાય સમારંભ યોજાયો.
પેટલાદ આર.કે.પરીખ આર્ટ્સ એન્ડ સાયન્સ કોલેજમાં ગ્રંથપાલ સુમનભાઈ પારેખ, હેડ ક્લાર્ક વિરેન્દ્રભાઈ...
कोटा के जाँबाज़ मनु पालीवाल व कुलबीर सिंह अहलुवालिया के दल की ट्रांस साईबेरिया रोड ट्रिप चीन पहुंची
वसुधैव कुटुंबकम का संदेश लेकर रोटरी क्लब कोटा से रवाना हुआ दल चीन पहुंच गया है। मनु पालीवाल व...
जऊळका पोलिस स्टेशन मध्ये शांतता समितीची सभा संपन्न
गणेशोत्सवाच्या पार्श्वभूमीवर आयोजित शांतता समितीच्या बैठकीत पोलीस प्रशासनातर्फे विविध सुचना...