कुछ ही दिनों में मानसून सीजन दस्तक देने वाला है। मानसून के आते ही अक्सर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लोगों को अपना शिकार बना लेती हैं। इस दौरान छींकें आना आंखों में खुजली और कंजेशन जैसी समस्याएं कई लोगों को प्रभावित करती है। ऐसे में जरूरी है कि इस दौरान सेहतमंद रहने और इन बीमारियों से बचे रहने के लिए अपनी डाइट में सही बदलाव करें।
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलाई है। बरसात के साथ ही तापमान में गिरावट होने लगी है और मौसम करवट बदलने लगा है। कम होती गर्मी और बारिश जल्द आने वाले मानसून का इशारा है। मानसून की शुरुआत के साथ ही मौसम खुशनुमा हो जाता है, लेकिन इसके साथ ही इस दौरान कई सारी सीजनल एलर्जी का भी सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में छींकें आना, आंखों में खुजली और कंजेशन आदि आम समस्याएं होती हैं।
कुछ लोगों के लिए भले ही यह समस्या मामूली हो सकती हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह गंभीर हो सकती हैं और रोजमर्रा के काम में रुकावट बन सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि मानसून आने से पहले ही इसकी तैयारी पूरी कर ली जाए। बरसात के मौसम में होने वाली एलर्जी से बचने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव कर खुद को हेल्दी रख सकते हैं। आइए जानते हैं मानसून में होने वाली एलर्जी से बचने के लिे फूड्स-