राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल लगातार अपने बयानों से चर्चा में बने रहते है। बेनीवाल ने संसद सदस्य की शपथ ग्रहण की। इस दौरान भी वे अलग अंदाज में नजर आए। इस बार उन्होंने नई संसद को लेकर अजीबोगरीब टिप्पणी कर दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में नई संसद को लेकर कहा कि ‘लोकसभा में फीलिंग ही नहीं आ रही थी। इसमें फीलिंग आई होटल जैसी। जैसे फाइव स्टार होटल में घूम रहे हो।हनुमान बेनीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘ऑल पार्टी मीटिंग के लिए लोकसभा अध्यक्ष से बात होती थी, तो कहते थे कि जगह की कमी है। छोटी पार्टियों को बुला नहीं पाते। ऑल पार्टी मीटिंग के लिए जब प्रधानमंत्री सभी पार्टियों को बुलाता है तो सभी पक्ष-विपक्ष के नेता बैठते है। इसी तरह लोकसभा अध्यक्ष को भी ऑल पार्टी मीटिंग में सभी पार्टियों को बुलाना चाहिए। लेकिन 5 साल में हमें कभी नहीं बुलाया।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘जो नई लोकसभा बनी थी हम उससे सहमत नहीं थे। हम न उसके उद्घाटन में गए और न ही लोकार्पण में गए। हमने बहिष्कार किया था। क्योंकि इसमें फीलिंग ही नहीं आ रही थी। इसमें फीलिंग आई होटल जैसी। जैसे फाइव स्टार होटल में घूम रहे हो। जो एमपी चुनकर आता है, लोकतंत्र को बचाने के लिए अन्दर जाते ही न तो इसकी ऑडियो सुनाई दे रही है और न ही कोई पहचान में आ रहा है, दूर-दूर तक। मोदी जी ने नाम लिखने की होड़ में ये बनाया है।’
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરત શહેરમાં ગાંજાના ગુનામાં એક વર્ષથી નાસ્તા ફરતા આરોપીને ક્રાઈમ બ્રાન્ચે ઝડપી પાડ્યો.
સુરત શહેરમાં ગાંજાના ગુનામાં એક વર્ષથી નાસ્તા ફરતા આરોપીને ક્રાઈમ બ્રાન્ચે ઝડપી પાડ્યો.
નશાનો...
देश और दुनिया का 30 वा आदिवासी संस्कृत एकता महासम्मेलन गुजरात में रखा गया है गुजरात के छोटा उदयपुर
देश और दुनिया का 30 वा आदिवासी संस्कृत एकता महासम्मेलन गुजरात में रखा गया है गुजरात के छोटा उदयपुर
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले बोले Bundelkhand के लोग, कहा-बुंदेलखंड का नहीं हुआ है विकास
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले बोले Bundelkhand के लोग, कहा-बुंदेलखंड का नहीं हुआ है विकास
Many Many Happy Returns Of The Day.....Modi Ji....
Many Many Happy Returns Of The Day.....Modi Ji
भारत ने ओलिंपिक-2036 की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की:IOA ने IOC को ऑफिशियल लेटर लिखा
भारत ने ओलिंपिक गेम्स-2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए अधिकृत दावेदारी पेश कर ली है। इसके तहत...