भारतीय बाजार में जापान की लग्‍जरी वाहन निर्माता Lexus की ओर से कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की तीन कारों में खराबी की जानकारी मिली है जिसके बाद इनको Recall किया गया है। किन मॉडल्‍स में किस तरह की गड़बड़ी मिलने के बाद वापस बुलाया गया है। आइए जानते हैं।

जापान की लग्‍जरी वाहन निर्माता Lexus की ओर से अपनी कारों को वापस बुलाया गया है। कंपनी की ओर से ऐसा तब किया गया है जब कुछ कारों में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। किन कारों में किस तरह की गड़बड़ी के बाद Recall जारी किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Lexus ने जारी किया Recall

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेक्‍सस की ओर से तीन मॉडल्‍स के लिए Recall को जारी किया गया है। इन मॉडल्‍स में LS, NX और RX शामिल हैं। कंपनी को इन मॉडल्‍स में कुछ गड़बड़ी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद इनको वापस बुलाया गया है

क्‍या आई खराबी

रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 113 यूनिट्स को वापस बुलाया गया है। इन सभी यूनिट्स में  फ्रंट और रियर कैमरे में खराबी की जानकारी मिली है। फिलहाल इस खराबी के कारण किसी दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। कंपनी के मुताबिक वह इन कारों को बुलाकर चेक करेगी और खराबी पाए जाने के बाद उसे ठीक भी किया जाएगा।

कब बनीं हैं कारें

Lexus की LS500 और LS500h मॉडल की यूनिट्स को 20 अप्रैल 2023 से नौ अगस्‍त 2023 के बीच बनाया गया है। NX मॉडल की यूनिट्स को 17 जनवरी 2023 से 24 फरवरी 2023 के बीच बनाया गया है। RX मॉडल की यूनिट्स को नौ मई 2023 से लेकर आठ अगस्‍त 2023 के बीच बनाया गया है।