बारिश से पहले कोटा में निजी बिजली कंपनी की लापरवाही सामने आई है। प्रेम नगर अफोर्डेबल योजना में बी व सी ब्लॉक के बीच आज अचानक बिजली के पोल में करंट फैल गया। जिसके चलते 5 गौवंश करंट की चपेट में आ गई। कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने जैसे तैसे तीन गौवंश को बचाया। जबकि दो गाय की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना निजी बिजली कंपनी केईडीएल को दी। केईडीएल के कार्मिक मौके पर पहुंचे और सप्लाई बंद करवाई। स्थानीय निवासी मुकेश भाटिया ने बताया कि उनके मेडिकल शॉप है। सुबह के वक्त कॉलोनी में 5-6 गौवंश टहल रही थी। एक दिन पहले हुई बारिश से इलाके में गीला हो रखा था। किसी ने बिजली के पोल के पास खाने की चीज पटक रखी थी। जैसे ही गौवंश बिजली के पोल के पास खाने गई करंट की चपेट में आ गई। कॉलोनी के लोगों ने रस्सी की मदद से तीन गौवंश को खींच लिया। जबकि दो गौवंश करंट के चलते चिपक गई। इसकी सूचना स्थानीय वार्ड पार्षद व केईडीएल कम्पनी को दी। केईडीएल कर कार्मिक मौके पर आए। बिजली की सप्लाई बंद करवाई। चेक करने पर पता लगा कि बिजली की पोल पर कट लगा होने से केबल चिपकी हुई थी। जिस कारण अर्थिग होकर करंट फैल गया। गनीमत रही सुबह का वक्त होने के कारण बच्चे वहां नहीं थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बच्चे यहां खेलते रहते है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Turkey Earthquake: भूकंप के झटकों से फिर कांपा तुर्की, 3 की मौत, 213 घायल
तुर्की में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. देश में महाविनाश के बाद एक बार फिर भूकंप के...
વિદેશમાં વધતા કોરોનાના કેસને લઇ રાજ્ય સરકાર એલર્ટ, ગીર સોમનાથમાં ઓક્સિજન પ્લાન્ટમાં રિયાલિટી ચેક
વિદેશમાં વધતા કોરોનાના કેસને લઇ રાજ્ય સરકાર એલર્ટ, ગીર સોમનાથમાં ઓક્સિજન પ્લાન્ટમાં રિયાલિટી ચેક
India Vix Falls By 10% | Share Market Big Cues | FIIs की Selling का आखिरी दौर आ गया? | Index Futures
India Vix Falls By 10% | Share Market Big Cues | FIIs की Selling का आखिरी दौर आ गया? | Index Futures
शुगर से स्क्रबिंग करते हैं, तो जरूर बरतें सावधानी, त्वचा को पहुंच सकते हैं नुकसान
चेहरे पर धूल और गंदगी की वजह से डेड स्किन इकट्ठा होने लगती है। ऐसे में स्किन को साफ और चमकदार...