उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज के थाना सराय ममरेज के पास,जौनपुर के एक परिवार के पांच सदस्यो की दुर्घटना मे दर्दनाक मौत।सूत्रों के मुताबिक जनपद जनपद प्रयागराज के थाना सराय ममरेज क्षेत्र में, हुए एक दर्दनाक हादसे में, जनपद जौनपुर के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में, मौत की खबर जनपद जौनपुर स्थित मृतको के परिवार में, पहुंचते ही कोहराम मच गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में, लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सरायममरेज थाना इलाके के सोरो पेट्रोल पंप के पास हुआ। एक टैंकर ने बाइक को रौंद डाला। हादसे में, बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा बीते दिन सोमवार सुबह करीब छह बजे हुआ। हादसे में, जान गंवाने वाले सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। जिसमें दो बेटों समेत मां भी शामिल है।सरायममरेज थाना इलाके के सोरो पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब छह बजे टैंकर ने बाइक में, जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर आठ माह की बच्ची समेत पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी की छिटक कर सभी दूर जा गिरे। और मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों में, विकास (25) पुत्र बल्ली, सुम्मरी (60) पत्नी देवकी, जनता (34) पत्नी नमकीन, दीवाना (7) पुत्र नमकीन, लक्ष्मी (8 माह) पुत्री नमकीन की मौत हो गई। यह सभी जौनपुर जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के चौकी खुर्द इलाके के रहने वाले थे।किसी शादी में शिरकत करने के बाद घर लौट रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेने के बाद चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કાલોલ નગરમાંથી પસાર થતા હાઇવે પર ઠેર ઠેર ખાડા ને કારણે ટ્રાફીક વ્યવસ્થા પ્રભાવીત
કાલોલ નગર માથી પસાર થતા હાલોલ શામળાજી હાઇવે પર ઠેર ઠેર પાણી ભરેલા ખાડા પડી જવાથી સમગ્ર વાહન...
ગુજરાતમાં અમદાવાદ ખાતે યોજાયેલા “ડ્રોન શો”એ અદભૂત આકર્ષણ જમાવ્યું, જુઓ Video
ગુજરાતમાં અમદાવાદ ખાતે યોજાયેલા “ડ્રોન શો”એ અદભૂત આકર્ષણ જમાવ્યું, જુઓ Video
જસદણ તાલુકાના દોલતપર પ્રાથમિક શાળામાં ખોડાભાઈ ભુવા તરફથી વિદ્યાર્થીઓને ચોપડા અને શૈક્ષણિક કીટ વિતરણ
જસદણ તાલુકાના દોલતપર ગામમાં પ્રાથમિક શાળાની અંદર ચોપડા વિતરણ કરાયા દોલતપર પ્રા.શાળા મા S.M.C. ના...
इंडिया Vs बांग्लादेश, T20 Live Score: भारत ने आखिरी गेंद पर जीता रोमांचक मुकाबला
अर्शदीप-हार्दिक के सामने बांग्लादेश ने घुटने टेके, भारत ने 5 रन से दी मात यह खबर अभी ब्रेकिंग...
जल्द ही भारतवर्ष होगा अखण्ड - विजयलक्ष्मी दीदी
जल्द ही भारतवर्ष होगा अखण्ड - विजयलक्ष्मी दीदी