कोटा. ए.सी.बी. मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर ए.सी.बी. की कोटा इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये देवेन्द्र खटीक फायरमैन, नगर पालिका सांगोद जिला कोटा को परिवादी से 4 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई,कि नगर पालिका सांगोद क्षेत्र में हुये कार्यक्रम में एल.ई.डी. वॉल लगाने के कार्य के बकाया बिलों को पास करवाने की एवज में आरोपी देवेन्द्र फायरमैन,नगर पालिका सांगोद जिला कोटा द्वारा स्वयं एवं अकाउंटेंट मुकेश के लिये 5 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस कल्याण मल मीणा के सुपरवीजन में एसीबी कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर पुलिस निरीक्षक देशराज द्वारा मय टीम उप अधीक्षक पुलिस अनीष अहमद व अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी देवेन्द्र फायरमैन,नगर पालिका सांगोद जिला कोटा को परिवादी से 4 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी जयपुर की उप महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Cyber Crime થી બચવાનો એકમાત્ર ઉપાય એટલે સાયબર જાગૃતિ: ગૃહ રાજ્ય મંત્રી શ્રી હર્ષ સંઘવી
Cyber Crime થી બચવાનો એકમાત્ર ઉપાય એટલે સાયબર જાગૃતિ: ગૃહ રાજ્ય મંત્રી શ્રી હર્ષ સંઘવી
દિયોદર ના નવા ગામે ૫૧ શક્તિપીઠ ની પરિક્રમા નો આમંત્રણ રથ આવતા રથ ની આરતી ઉતારી સ્વાગત કરાયું..
રાજ્ય સરકાર, ગુજરાત પવિત્ર યાત્રાધામ વિકાસ બોર્ડ તથા શ્રી આરાસુરી અંબાજી માતા...
दिसंबर 2024 में Hyundai की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट, 85 हजार रुपये तक की मिल रही छूट
Hyundai discounts December 2024 हुंडई अपनी गाड़ियों पर दिसंबर 2024 में बंपर डिस्काउंट दे रही है।...
સલાયા ગામે નગરપાલિકાના કર્મચારીઓ દ્વારા વિવિધ મુદ્દાઓ અંગે આંદોલન
સલાયા ગામે નગરપાલિકાના કર્મચારીઓ દ્વારા વિવિધ મુદ્દાઓ અંગે આંદોલન
घाटसावळी येथे शिवसेना जिल्हाप्रमुख कुंडलिक खांडे यांच्या हस्ते आरती; विद्यार्थ्यांना बक्षीस वितरण
घाटसावळी येथे शिवसेना जिल्हाप्रमुख कुंडलिक खांडे यांच्या हस्ते आरती; विद्यार्थ्यांना बक्षीस वितरण