भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पार्टी से बागी होकर कांग्रेस के टिकट पर चूरू से सांसद बने राहुल कस्वां के बारे में कहा कि वह इतने बड़े नेता नहीं हैं कि उनका टिकट कटने मात्र से पांच-पांच संसदीय क्षेत्र में पार्टी चुनाव हार जाए। राठौड़ ने मंगलवार को यहां भाजपा कार्यालय में आपातकाल के 50 साल पूरे होने के कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कस्वां के टिकट कटने के सवाल पर कहा कि टिकट देना नहीं देना संसदीय बोर्ड तय करता है। टिकट जिसे भी मिलता, वह उसके लिए काम करते। चाहे राहुल कस्वां हो या कोई नेता। राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने कस्वां परिवार को 14 बार लोकसभा, विधानसभा, जिला प्रमुख एवं प्रधान का टिकट दिया है। एक बार टिकट नहीं मिला और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की गोद में जाकर बैठ गए। उन्होंने कहा, राहुल कस्वां कहते थे कि मेरा नाम भी राहुल है और कांग्रेस नेता का नाम भी राहुल है। मुझे मेरा नाम लेने में शर्म आती है। राठौड़ ने देवी सिंह भाटी को लेकर कहा कि वे ताजा-ताजा पार्टी में आए हैं। उनका यकायक ज्ञान बढ़ गया, इसलिए उन पर कुछ नहीं कहना। उन्होंने कहा, चूरू में हार को मैंने खुद की जिम्मेदारी मानते हुए स्वीकार किया है। रही बात चूरू के कारण अन्य सीट हारने की तो राहुल कस्वां इतने बड़े नेता नहीं है कि उनके कारण पांच-पांच सीट प्रभावित हुईं। पिछली सरकार के बनाए गए जिलों को लेकर कहा कि जैसे बारिश में ओले गिरते हैं, वैसे ही जिले टपक पड़े। अब तक यह पता नहीं चला है कि कोटपूतली और बहरोड़ में से कौन सा जिला है। इस पर समीक्षा होनी चाहिए और होगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल Sandeep Ghosh पर अब ED का शिकंजा, फार्महाउस पर रेड
Breaking News: RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल Sandeep Ghosh पर अब ED का शिकंजा, फार्महाउस पर रेड
थाना पचपदरा द्वारा अवैध बजरी खनन के प्रकरण में वांछित मुलजिम गिरफ्तार।
श्री कुन्दन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में अवैध बजरी खनन की...
આંધી વંટોળની હવામાન વિભાગની આગાહી...!
આંધી વંટોળની હવામાન વિભાગની આગાહી આગામી 2 દિવસ ભારે પવન ફૂંકાઈ શકે કચ્છ, બનાસકાંઠા, પાટણ,...
સ્વતંત્રતા દિવસ- 75માં સ્વતંત્રતા દિવસ પર PM મોદીનો અલગ અંદાજ, આ વર્ષે પહેર્યો તિરંગાનો સાફો
વડા પ્રધાન નરેન્દ્ર મોદીએ સોમવારે તેમના 75માં સ્વતંત્રતા દિવસ પર ત્રિરંગાની પટ્ટીઓ સાથે સફેદ...
12/ 4 /2024 ના રોજ ચુંટણી લોકસભા અંગેના ઉમેદવારી ફોર્મ કરવાના ચાલુ કરાશે
સાબરકાંઠા જિલ્લામાં લોકસભા સામાન્ય ચૂંટણી-૨૦૨૪ માટે ચૂંટણી નોટિસ જાહેર
સાબરકાંઠા જિલ્લામાં લોકસભા...