राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर डीएनए टेस्ट वाला बयान देकर मुसीबत में फंस गए हैं. भारत आदिवासी पार्टी के साथ अब कांग्रेस नेता भी इस बयान को मुद्दा बनाकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं. बीते कुछ दिनों से ये सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में अब हिंडोली विधायक अशोक चांदना की एंट्री हो गई है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो के जरिए भाजपा मंत्री को चेताते हुए कहा- 'मंत्री जी! क्या करेंगे डीएनए चेक करके? किसी दिन आदिवासियों को बीच रास्ते में मिल गए तो आपका ही डीएनए चेक कर लेंगे. संभल जाओ. इनकी सुनो. वरना किसानों ने मोदी भी हरा दिया था. पलटने में समय नहीं लगा और आपकी तो गाड़ी उड़ाने में भी टाइम नहीं लगेगा.' कांग्रेस विधायक का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पोस्ट होने के मात्र 15 घंटे के अंदर ही इसे 1300 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि 172 लोगों ने इसे रिट्वीट किया है. चांदना ने यह बयान कोटा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए दिया. इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, 'दिलावर साहब! ये वो आदिवासी हैं दिलावर साहब जिन्होंने हमारी राजस्थान की धरती पर आजादी के वक्त अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके. उन्होंने संघर्ष किया. 1900 आदिवासी शहीद हो गए, लेकिन देश को आजादी दिलाकर उन्होंने दम लिया. आप इन आदिवासी भाइयों को DNA टेस्ट करना चाहते हैं. पहले तो हम राजस्थान की विधानसभा में आपके 16 मुकदमों का डीएनए टेस्ट करेंगे, और यह तब तक जारी रहेगा जब तक मंत्री मदन दिलावर अपने बयान के लिए माफी नहीं मांग लेते.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરતનાં સરથાણા પોલીસના પીઆઇની દાદાગીરીનો વિડીયો સામે આવ્યો ઈંડાની રેસ્ટોરન્ટમાં ગ્રાહકોને માર માર્યા
સુરતના સરથાણા પોલીસ સ્ટેશનના પીઆઇ ની દાદાગીરી નો વિડીયો સામે આવ્યો ઈંડાની રેસ્ટોરન્ટ પર જઈ...
Mumbai Heavy Rain: BMC बिल्डिंग के सामने खुला था मैनहोल, गिरने से महिला की मौत, उठे सवाल | Aaj Tak
Mumbai Heavy Rain: BMC बिल्डिंग के सामने खुला था मैनहोल, गिरने से महिला की मौत, उठे सवाल | Aaj Tak
વઢવાણ માં પી ટી ટીચર તરીકે ફરજ બજાવતા શ્રી લાછું બેન પરમારની " બેટી બચાવો બેટી પઢાઓ " કાર્યક્રમના બ્રાન્ડ એમ્બેસેડર તરીકે નિયુક્તિ કરાઈ
આંતરરાષ્ટ્રીય કક્ષાએ મેડલ મેળવી સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાનું નામ રોશન કરતા મહિલા રમતવીર શ્રી લાછું બેન...
"আলোক প্রভঞ্জন ৱেলফেয়াৰ ছ’চাইটি"ৰ উদ্যোগত ২০২২ চনৰ ১৭ মাৰ্চত গুৱাহাটীৰ ৰবীন্দ্ৰ ভৱনত আয়োজিত অনুষ্ঠানত "দৈনন্দিন বাৰ্তা গোষ্ঠী"ৰ হৈ বিশিষ্ট শিল্পী সুদক্ষিণা শৰ্মাক সম্বৰ্ধনা জনোৱাৰ এক বিশেষ মুহূৰ্ত।
এক মধুৰ স্মৃতি ৰৈ গ'ল।
"আলোক প্রভঞ্জন ৱেলফেয়াৰ ছ’চাইটি"ৰ উদ্যোগত ২০২২ চনৰ ১৭...
India Celebrates 76th Independence Day | स्वतंत्रता दिवस पर CM Shivraj Singh का बड़ा ऐलान | News
India Celebrates 76th Independence Day | स्वतंत्रता दिवस पर CM Shivraj Singh का बड़ा ऐलान | News