लाखेरी - उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सखावदा के गांव बड़गांव के सभी काश्तकारो ने उपखंड कार्यालय पर एकत्रित होकर खाते की जमीनों को सिवायचक में तब्दील करने का उपखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी कैलाश चंद गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया की सभी काश्तकारो की कृषि भूमियां खसरा नम्बर 60, 69, 72, 75, 115/2, 115/3, 115/4, 113/1. 114 सहित अन्य कई खसरा नंबर ग्राम बडगांव पटवार हल्का सखावदा तहसील इन्द्रगढ में स्थित हैं । जिस पर काश्तकार वर्षों से पीढी दर पीढी काश्त करते चले आ रहे हैं। उक्त भूमि में किसानों ने अपना निशाना पैसा एवं मेहनत लगाकर भूमि को खेती लायक बनाया हैं। किन्तु पिछले दिनो किसानों द्वारा केसीसी बनवाने हेतु रेकार्ड निकलवाने पर ज्ञात हुआ कि कई किसानों की भूमि बिना किसी किसान या खातेदार की स्वीकृति के सिवायचक कर दी गई हैं जबकि उपरोक्त खसरा नंबर की भूमि पर किसानों द्वारा लगातार काश्त करते चले आ रहे हैं साथ ही उक्त भूमि के खसरा संख्या में सभी काश्तकारो के नाम जमाबन्दी राजस्व रेकार्ड में दर्ज थी। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी कैलाश चंद गुर्जर को ज्ञापन सौप कर सिवायचक भूमि को पुनः काश्तकारो के नाम राजस्व रेकार्ड में दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि समय रहते यदि भूमि को पुनः खातेदारी में दर्ज नही किया गया तो सभी काश्तकार ग्रामीणों को मजबूरन बडा आन्दोलन करना पडेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नांता में किराने ओर फ्लोर मिल की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, नकदी व 20 हजार का सामान चोरी
नांता में किराने ओर फ्लोर मिल की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, नकदी व 20 हजार का सामान चोरी
Youths enjoying traditional boka khel (mud game) on the occasion of the Rongali Bihu at Dhakuakhana
Youths enjoying traditional boka khel (mud game) on the occasion of the Rongali Bihu at Dhakuakhana
मुस्लिम महिलाएं भी पति से मांग सकती हैं गुजारा भत्ता, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला।
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला लेते हुए कहा है कि कोई भी मुस्लिम तलाकशुदा महिला सीआरपीसी की धारा...
માત્ર 9 સેકન્ડમાં 32 માળનું ટ્વીન ટાવર ધ્વસ્ત
માત્ર 9 સેકન્ડમાં 32 માળનું ટ્વીન ટાવર ધ્વસ્ત